चीन ने लगाया आरोप, ब्रिक्स में बाधा पैदा कर सकता है भारत
चीन ने लगाया आरोप, ब्रिक्स में बाधा पैदा कर सकता है भारत
Share:

नईदिल्ली। भारत और चीन के बीच सिक्किम का सीमा विवाद गहरा गया है। चीन ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि ब्रिक्स समिट में भारत परेशानी डाल सकता है, जिससे चीन को ब्लैकमेल किया जा सके। मिली जानकारी के अनुसार चीन के ग्लोबल टाईम्स ने प्रकाशन में लिखा कि सितंबर में चीन के जिआमेन में आयोजित होने वाली ब्रिक्स समिट में विवाद का असर होगा।

चीनी मीडिया द्वारा अपने प्रकाशन में लिखा गया कि भारत जापान और अमेरिका के दम पर चीन के खिलाफ इतने प्रयास कर रहा है। चीन के सैनिक डोकलाम से नहीं हटेंगे। चीन ने ऐसा किया तो फिर भारत को चीन के खिलाफ प्रोत्साहन मिलेगा।

नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी आॅफ द पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के इंटरनेशनल काॅलेज आॅफ डिफेंस में सहायक प्राध्यापक यू दोंगशियोम द्वारा कहा गया कि चीन के सैनिकों की वापसी की उम्मीद लगाए हुए भारतीय रणनीतिकार यह बात गलत सोच रहे हैं। ग्लोबल टाईम्स ने अपनी जानकारी में लिखा है कि चीन अपनी संप्रभुता को लेकर प्रतिबद्ध है लेकिन इस बात को भारत नहीं समझ पाया है।

पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे चीन के उपप्रधानमंत्री

डोकलाम विवाद का हुआ असर विमानन सेवा पर, चीन के विमानतल पर भारतीय यात्री के साथ बदसलूकी!

चीनी मिडिया ने कहा, तैयार रहे कंपनियां कारोबार को लेकर भारत से हो सकती है जंग

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -