न्यूज़ फ़्लैश : एक नज़र, 10 बड़ी ख़बरों पर
न्यूज़ फ़्लैश : एक नज़र, 10 बड़ी ख़बरों पर
Share:

1. 64,257 लोगों ने किया काले धन का खुलासा

नई दिल्ली : बीते सिंतबर माह तक 65 करोड़ से अधिक का कालाधन कर के दायरे में आ गया है। इसकी जानकारी शनिवार को केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने दी।

2. 45 साल बाद पंजाब में बड़ी संख्या में खाली हो रहे गाँव, 8 लाख लोग हटे

गुरुदासपुर /बाड़मेर - पीओके में हुई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पंजाब में 1971 की जंग के बाद हालात बदले हुए हैं सीमा इलाके के 6 जिलों से लोगों का पलायन जारी है.

3. सीएम केजरीवाल ने की पीएम मोदी की सराहना

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को आतंकरोधी कदम उठाने के लिए बधाई दी है। भारतीय सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राईक हेतु दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाऐं दी हैं.

4. विदेशी डॉक्टर ने की जयललिता की जांच

चेन्नई: तमिलनाडु मुख्यमंत्री जयललिता के स्वस्थ्य को लेकर उड़ती तमाम अफवाहों के बीच शुक्रवार को एक ब्रिटिश डॉक्टर द्वारा अस्पताल में उनके स्वस्थ्य की जांच की गयी. 

5. चीन आतंकी सरगना अजहर पर मेहरबान

नई दिल्ली : पाकिस्तान के साथ दोस्ती रखने वाला चीन आतंकी सरगना मसूद अजहर पर मेहरबान हो गया है। इसके चलते चीन ने अजहर पर किये गये अपने वीटो की न केवल समय सीमा को बढ़ा दिया है वहीं इसके पीछे चीन ने तर्क भी दिया है।

6. पाकिस्तान में नहीं दिखाई देंगे अब भारतीय चैनल

नई दिल्ली : पाकिस्तान में अब भारतीय टीवी चैनलों का प्रसारण नहीं दिखाई देगा, क्योंकि पाकिस्तानी सरकार ने शनिवार के दिन इन टीवी चैनलों के प्रसारण पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।

7. अमेरिका ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

वाॅशिंगटन : पाकिस्तान द्वारा भारत को परमाणु हमले की धमकी देने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पाकिस्तान को आॅंखे दिखाई है। ओबामा ने यह कहा है कि पाकिस्तान परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने के मामले में संयम बरते।

8. शिवपाल से छीने दो मंत्रालय

लखनऊ। शनिवार को यूपी की राजनीति में एक बार फिर उबाल आया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने चाचा और मंत्री शिवपाल यादव से दो विभागों को छीनकर, इनका प्रभार गायत्रीप्रसाद प्रजापति को सौंपा है।

9. करंट की चपेट में आये राहुल

आगरा : शनिवार को आगरा पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष करंट की चपेट में आ गये। हालांकि राहुल को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है लेकिन इस मामले को उनकी सुरक्षा में चूक बताया गया है।

10. पाकिस्तान के कहने पर चीन ने रोका नदी का पानी

नई दिल्ली : पाकिस्तान के कहने पर चीन ने तिब्बत में ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी का पानी रोकने के लिये शनिवार को कदम उठा लिया है। बताया गया है कि पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की धमकी का बदला लिया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -