आज का राशि फल - 24 अक्टूबर
आज का राशि फल - 24 अक्टूबर
Share:

मेष- आत्म विश्वास को बरकरार रखे और इसका इस्तेमाल करेंगे तो निश्चित ही इसका फायदा आज आपको मिल सकता है। अपनी योजनाओं को अंजाम दें तो धन की समस्या हल होगी। अपनी जुबान पर लगाम रखें, अन्यथा आप विवाद का कारण भी बन सकते है।

वृष-आज आप विशेष रूप से पेट या दांत दर्द से परेशान रह सकते है। धन व्यय अधिक होगा और बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। पत्नी से कलह हो सकती है, लेकिन यदि आपने अपने पर संयम रखा तो दिन अच्छा निकल सकता है। पत्नी का स्वास्थ्य भी आपको चिंता में डाल सकता है।

मिथुन- यात्रा हो सकती है या फिर यात्रा करने के प्रयास में आपको सफलता प्राप्त होगी। धन की बर्बादी रोके, यह आपके लिये भविष्य में घातक सिद्ध हो सकता है। जिस पर आप अधिक विश्वास करते है, वह आपको धोखा दे सकता है। व्यापारी व शिक्षा से जुड़े हुये लोगों के लिये समय अनुकूल है।

कर्क- दूसरों की राय को ध्यान से सुने, यह आपके लिये फायदेमंद होगी, मानसिक तनाव होगा और खर्च की अधिकता बनी रहेगी। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति भी बन सकती है, इसलिये सावधानी बरतें। नौकरी धंधे में बरकत के योग बन रहे है।

सिंह - आपके लिये खुशखबरी हो सकती है, बिगड़ा हुआ काम बनेगा और नौकरी में तरक्की के भी योग आज आपके लिये है। भगवान गणेश को मिठाई का भोग लगाने से आपकी मनोकामना पूरी होगी। अधिकारियों की ओर से आपको खुश खबरी मिलेगी।

कन्या - कानूनी सलाह से आपका कोई पुराना मामला निपट सकता है। आपके भाग्य आज के दिल प्रबल बन रहे है और थोड़ा तनाव भी हो सकता है। बोलने में आप काबू रखे, हो सकता है यह आपके किसी प्रिय को अच्छा न लगे और वह बुरा मानकर आपसे संबंध खत्म कर लें।

तुला-ससुराल पक्ष से खुश खबर मिलेगी, दोस्तों के साथ अधिक समय गुजरेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होना शुरू होगा। नौकरी या धंधे में आपको काम की अधिकता बनी रहेगी। मकान निर्माण के भी योग बनना शुरू होंगे। भगवान शिव की आराधना से लाभ प्राप्त होगा।

वृश्चिक-अपने विचारों को नये आयाम देंगे, काम में मन लगेगा, संतान पक्ष की ओर से परेशानी सामने आयेगी, अटके हुये काम बनने लगेंगे, लेकिन धन खर्च की अधिकता भी बनी रहेगी इसलिये बजट बनाकर धन खर्च करने की सलाह आपको दी जाती है।

धनु-नौकरी धंधे में बरकत होगी, परंतु नौकरीपेशा लोगों को तनाव रहेगा। अधिकारियों से कहासुनी होगी और लोग आपका गलत फायदा भी उठाने का प्रयास कर सकते है। पत्नी की बात न मानना आपके परिवार में विवाद की स्थिति उत्पन्न करा सकती है।

मकर-किसी महत्वपूर्ण बात को लेकर आप बैचेन बने रहेंगे, लेकिन आपने अपनी परेशानी परिवार के बुजुर्गों को बताया तो निश्चित ही आपकी बैचेनी समाप्त हो सकती है। नई योजनाओं या कार्यों को शुरू करने के लिये आज का दिन आपके लिये अनुकूल नहीं है।

कुम्भ- मानसिक तनाव, यात्रा की अधिकता और आर्थिक परेशानी से आज घिरे रहेंगे। गुलाब की अगरबत्ती घर में लगायें तथा अपने ईष्ट से प्रार्थना करने से परेशानी थोड़ी कम हो सकती है। देर शाम से आपके लिये समय अनुकूल होने लगेगा।

मीन -धैर्य और समझदारी से काम बनेंगे, स्वास्थ्य में परेशानी आयेगी और आय में होने वाली बढ़ोतरी से परिवार में खुशी आयेगी। व्यापारियों और विद्यार्थियों के लिये समय ठीक है। घर में शुभ सूचना मिलेगी और कोई प्रियजन ही आपके कामों में दखल दे सकता है।

आज का पंचांग

सूर्योदय         6.21

सूर्यास्त          5. 42

चंद्रोदय          9. 44

विक्रम सवंत      2073

अमांत माह     अश्विन

पूर्णिमांत माह    कार्तिक

पक्ष              कृष्ण पक्ष

तिथि               नवमी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -