आज का राशि फल 22 अक्टूबर
आज का राशि फल 22 अक्टूबर
Share:

मेष  - आज आपके सितारे यह कहते है कि आपको जहां परिवार का सहयोग मिलेगा वहीं अनजान लोग भी आपको परेशान कर सकते है। इसलिये अनजान लोगों से दोस्ती करने से दूर ही रहे तो आपके लिये उत्तम रहेगा। मेष राशि वालों के लिये प्रेमी के साथ अनबन हो सकती है तथा स्वास्थ्य में भी गड़बड़ी होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। 

वृषभ - आज का समय आपके लिये अनुकुल है लेकिन अकेलापन भी आपको सता सकता है। दोस्तों के साथ समय व्यतीत कर सकते है। पुरानी गलफमी दूर हो सकती है तथा स्वास्थ्य के लिये आज का दिन आपके लिये ठीक नहीं है। प्रति़द्वंदियों से जरा बचकर रहे, अन्यथा आपको वे नुकसान भी पहुंचा सकते है। विद्यार्थियों के लिये सफलता मिलने के योग है।

मिथुन- आपके सितारे आज पूरी तरह से अनुकूल है। हालांकि सुबह का कुछ समय आपको बैचेनी दे सकता है लेकिन दोपहर होते ही आपके बिगड़े हुये काम बनने लगेंगे। यदि आप आज भगवान गणेश की आराधना विशेष रूप से करें तो और भी सफलता आपको मिल सकती है। परिवार में कोई खुशी का मौका बन सकता है, व्यापारियों के लिये समय उत्तम है।

कर्क - कर्क राशि के लिये अनुकूल समय नहीं है। शरीर में थकान और मानसिक तनाव रहेगा। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। व्यापारी वर्ग को अनुकूल सफलता मिलने में संशय है तथा विवाह के योग्य युवतियों के लिये किये जा रहे विवाह के प्रयास आज सफल होने की पूरी संभावना है। परिवार के कुल देवी देवताओं का स्मरण कर, कार्य को सफल किया जा सकता है।

सिंह - जो काम रूके पड़े हुये है, वे आज पूरे हो सकते है। माता पिता की प्रसन्नता से आपको खुशी होगी तथा ससुराल पक्ष से शुभ सूचना मिल सकती है। विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने की जरूरत है। यदि आप अपने माता पिता या गुरूजनों की नहीं सुनते है तो, आज से सुनने की आदत डाल लें, यह आपके लिये भविष्य में शुभ होगा।

कन्या - आपका रूझान अध्यात्म की ओर अधिक रहेगा। घर या मंदिर में अपनी ओर से धार्मिक कार्यक्रम की योजना बनाने से ईश्वर की कृपा प्राप्त हो सकती है। खर्च में बढ़ोतरी होगी, लेकिन आपकी किस्मत भी आपका साथ देगी। किसी बड़े बुर्जुग की राय आपके लिये फायदेमंद रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा और परिवार में सुख समृद्धि कायम रहेगी।

तुला - पूर्व में किये गये प्रयासों में सफलता मिलेगी तथा नौकरी में प्रमोशन मिलने के पूरे आसार बन रहे है। किसी प्रियजन के आगमन की सूचना मिल सकती है तथा परिवार में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है, जबकि व्यापारी वर्ग के लोगों को आंशिक सफलता मिलने के योग बन रहे है।

वृश्चिक - आप जिस पर विश्वास करते है, वह आपको धोखा दे सकता है, विशेषकर लेनदेन के मामले में आपको सावधानी बरतना होगी। बातचीत से रिश्ते सुधर सकते है और स्वास्थ्य के हिसाब से आपके लिये आज का दिन सामान्य बीतेगा। कॅरियर को लेकर भी बड़ा निर्णय लेना आपके लिये शुभ साबित हो सकता है। प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिये आज का समय अनुकूल है।

धनु- आपसी रिश्तों में खटास आ सकती है और जमीन जायदाद को लेकर विवाद की स्थिति परिवार में उत्पन्न हो सकती है। परिवार के लोगों और अपने स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है। खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है तथा सकारात्मक विचार रखने से परेशानी दूर हो सकेगी।

मकर - किसी पर एक दम से विश्वास न करें, क्योंकि यह विश्वास आपके लिये नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। आपके काम में अवरोध भी उत्पन्न  हो सकता है। आज का दिन आपके लिये कॅरियर पर विशेष ध्यान देने के लिये है, ताकि आगे आपको सार्थक परिणाम प्राप्त हो सके। नौकरी पेशा और व्यापारी वर्ग के लोग सफल होंगे।
 
कुंभ - स्वास्थ्य में गड़बड़ी बनी रहेगी। तनाव रहेगा और इसके कारण सिरदर्द की शिकायत बन सकती है। अधिक काम करना आपके शरीर के लिये नुकसानदायक हो सकता है। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी, क्योंकि आज का समय आपके लिये श्रेष्ठ है। परेशानियों को दूर करने का रास्ता आज आपके सामने होगा।

मीन -  समय अनुकूल नहीं है, इसलिये नया काम आज से प्रारंभ न करें तो ही आपके लिये उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य में गड़बड़ी हो सकती है, परिवार में आर्थिक परेशानी को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी, विद्यार्थियों को सफलता मिलने में संदेह है, जबकि नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हेतु किया गया प्रयास सफल होगा। भगवान गणेश की आराधना से सफलता मिलेगी।


आज का पंचांग 
सूर्योदय . 6.26
सूर्यास्त . 5.45
चंद्रोदय  . 9.40
विक्रम सवंत. 2073
अमांत माह . अश्विन
पूर्णिमांत माह. कार्तिक
पक्ष . कृष्ण पक्ष
तिथि . सप्तमी

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -