रोमन कैथोलिक चर्च में सुबह और शाम प्रार्थना का आयोजन किया जाता है
रोमन कैथोलिक चर्च में सुबह और शाम प्रार्थना का आयोजन किया जाता है
Share:

रोमन कैथोलिक ऑफ द सेक्रेड हार्ट या सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल एक रोमन कैथोलिक गिरजाघर है जो कि लैटिन अनुष्ठान से संबंधित है। यह चर्च नई दिल्ली के केन्द्र कनॉट प्लेस में स्थित है।

चर्च का इतिहास

फादर ल्यूक असीसी के सेंट फ्रांसिस द्वारा स्थापित फ्रांसिस के पहले आदेश के सदस्य थे जिन्होंने रोमन कैथोलिक चर्च का निर्माण कराया था। आगरा के आर्कबिशप ने चर्च की भूमि को आशीर्वाद दिया और 1929 में यहां का शिलान्यास किया गया। सन 1930 में निर्माण कार्य भी शुरू हो गया। सर एंथनी डी मेलो ने चर्च को मुख्य अल्तार यानि टेबल उपहार के तौर पर दी जो शुद्ध संगमरमर से बनी है। आगरा के आर्कबिशप ने एक घंटी , वस्त्र और अल्तार का फर्नीचर भेंट किया। ब्रिटिश साम्राज्य के अधिकारियों द्वारा इसके निर्माण में निवेश के लिए मदद की गई।

पर्व और उत्सव

यहां हर रोज़ सुबह और शाम प्रार्थना का आयोजन किया जाता है। कैथेड्रल में आयोजित प्रमुख समारोह ईस्टर और क्रिसमस हैं। क्रिसमस के दौरान सबसे महत्त्वपूर्ण उत्सव नासरत के पवित्र परिवार का पर्व और क्रिसमस की पूर्व संध्या से एक घंटे पहले होने वाला क्रिसमस जुलूस है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -