मन स्थिर नहीं है तो करें स्थिरमन गणेश के दर्शन
मन स्थिर नहीं है तो करें स्थिरमन गणेश के दर्शन
Share:

स्थिर मन नहीं है तो ऐसे लोगों को स्थिरमन गणेश के दर्शन एवं पूजा आराधना करना चाहिये। स्थिरमन गणेश का मंदिर उज्जैन में ही विद्यमान है तथा यहां देश के विभिन्न शहरों से श्रद्धालुओं का आगमन होता रहता है।

स्थिरमन गणेश के बारे में यह कहा जाता है कि यदि इनके दर्शन ही कर लिये जाये तो मन स्थिर हो जाता है अर्थात मन का भटकाव दूर हो जाता है। बुधवार के दिन या चतुर्थी तिथि पर स्थिरमन गणेश के दर्शन और पूजा आराधना करने का विधान शास्त्रों में बताया गया है लेकिन यूं किसी भी दिन आकर दर्शन लाभ लिए जा सकते है।

स्थिरमन गणेश का मंदिर, गढ़कालिका मंदिर के समीप है। गढ़कालिका देवी को महाकवि कालिदास की आराध्य देवी माना गया है। स्थिरमन गणेश मंदिर के पास ही विष्णु चतुष्टिका तथा राम मंदिर भी है। स्थिरमन गणेश के दर्शन करने से विद्यार्थियों का भी मन पढ़ाई में लगता है।

पीले रंग के फूलो से करे गणेशजी की पूजा

पत्तो से प्रसन्न होते है गणेशजी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -