अमावस्या पर शिप्रा में लगी डुबकी, रोहिणी ने दिखाया असर
अमावस्या पर शिप्रा में लगी डुबकी, रोहिणी ने दिखाया असर
Share:

उज्जैन। गुरूवार को शनि जयंती के साथ ही अमावस्या होने पर पर शिप्रा में स्नानार्थियों का तांता सुबह से ही लगा। इधर रोहिणी की भी शुरूआत गुरूवार से हुई लेकिन पहले ही दिन रोहिणी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया और इसके चलते लोग गर्मी से हलकान होते दिखाई दिए।

अमावस्या और अन्य विशेष अवसरों पर शिप्रा में स्नान करने का महत्व शास्त्रोक्त रूप से बताया गया है, इसके चलते सुबह से ही स्नान करने वाले शिप्रा तट पर पहुंचे और शिप्रा में डुबकी लगाकर अमावस्या का पुण्य प्राप्त किया। अमावस्या पर दान दक्षिणा भी दी गई तो वहीं शनि मंदिरों में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ नजर आया। इधर रोहिणी की शुरूआत हो गई है। ज्योतिषियों के अनुसार शनि जयंती पर रोहिणी नक्षत्र की शुरूआत का संयोग करीब दस वर्षों से अधिक समय बाद बना है, लिहाजा इस विशेष अवसर का लाभ श्रद्धालु नागरिकों द्वारा न केवल शिप्रा स्नान कर उठाया गया वहीं दान धर्म करने से भी श्रद्धालु नागरिक पीछे नहीं रहे।

शनि जयंती कथा का श्रवण किया गया और ब्राह्मणों को भोजन सामग्री भेंट करने के साथ ही श्रद्धालुओं ने घरों में बुलाकर ब्राह्मणों को भोजन भी कराकर अमावस्या का पुण्य प्राप्त किया। इधर रोहिणी का असर पहले दिन ही सुबह से दिखाई दिया। सूरज देवता की तपीश बहुत तेज थी और लोग सुबह से ही गर्मी से हलकान होते नजर आए। सुबह बाजारों में जाने वाले अधिकांश लोगों ने धूप व गर्मी से बचाव के जतन किए तो वहीं दोपहर होते ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया था।

बारिश के बाद शुरु होगी शिप्रा सेवा यात्रा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -