दिल्ली की एक मंदबुद्धि महिला के साथ बदमाशो ने किया गैंगरेप
दिल्ली की एक मंदबुद्धि महिला के साथ बदमाशो ने किया गैंगरेप
Share:

मेरठ जि‍ले में एक इमाम पर आरोप है कि‍ उसने अपने दोस्त के साथ दिल्ली की एक मंदबुद्धि महिला के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपी महिला को बाइक पर बैठाकर ले जा रहे थे। रास्ते में चेकिंग के दौरान पुलिस ने शक होने पर रोककर उनसे पूछताछ की तो घटना का खुलासा हो गया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्‍थानीय मदरसे के इमाम पर है आरोप...

- पुलिस के अनुसार पकड़े गए दो आरोपियों में एक स्‍थानीय मदरसे का इमाम है। 
- पुलिस को पकड़े गए इमाम ने अपना नाम मोहम्मद हुसैन बताया है। वह बुलंदशहर का रहने वाला है। 
- उसके साथी का नाम अब्दुल रशीद है, वह भी हुसैन के गांव का ही रहने वाला है। 
- मेरठ जि‍ले के खरखौंदा थाने की पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि महिला को सुनसान जगह पर देखकर आरोपि‍यों ने उसे अपने साथ बाइक पर बि‍ठा लिया। 
- आरोप है कि पकड़े गए दोनों आरोपियों ने महिला के साथ सुनसान जगह पर गैंगरेप किया।
दिल्ली की रहने वाली बता रही महिला 
- खरखौंदा थानेे की पुलिस के अनुसार महिला अपने आपको दिल्ली की रहने वाली बता रही है। 
- इससे अधिक वह कुछ जानकारी नहीं दे रही है। उसका मेडिकल कराने के बाद उसे महि‍ला पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया है। 
- थाने के एसओ विंध्याचल तिवारी ने बताया कि महिला के कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे। 
- फिलहाल आरोपियों को छेड़छाड़ की धाराओं में चालान कर जेल भेजा गया है। 
- एसओ का कहना है कि यदि मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हो जाती है तो आरोपियों के खिलाफ केस में धाराएं बढ़ा दी जाएंगी।
- यहां की पुलिस महिला के परिजनों की तलाश के लिए दिल्ली पुलिस से संपर्क कर रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -