क्या सच में तलाक ले रहे है युजवेंद्र-धनश्री? इस पोस्ट ने किया फैंस को कन्फ्यूज्ड
क्या सच में तलाक ले रहे है युजवेंद्र-धनश्री? इस पोस्ट ने किया फैंस को कन्फ्यूज्ड
Share:

नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के व्यक्तिगत जीवन में सबकुछ सही नहीं चल रहा है। यह बात उनके खुद के और पत्नी धनश्री वर्मा के इंस्टाग्राम से सामने आई है। धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से 'चहल' सरनेम हटा लिया है। इसके साथ ही युजवेंद्र चहल ने भी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की थी, जिसमें लिखा था ‘New Life Loading’। चहल की इस पोस्ट और धनश्री के सरनेम हटाने के बाद कई प्रकार की बातें की जा रही हैं जो उनकी शादी से संबंधित हैं। 

सोशल मीडिया पर यूजर्स कई तरह की बातें कर रहे हैं। इनमें ब्रेकअप को लेकर भी कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। धनश्री ने 'चहल सरनेम' हटाने के बाद पहली पोस्ट की, जिसमें उन्होंने दर्द में होने के बारे में इशारा किया। धनश्री ने पोस्ट में लिखा- एक राजकुमारी हमेशा अपने दर्द को शक्ति में बदल देगी। इसी के साथ धनश्री ने दो फोटो भी साझा किए, जिसमें वह शांत बैठी दिखाई दे रही हैं। 

जबकि धनश्री पेशे से धनश्री डेंटिस्ट के साथ ही डांस कोरियोग्राफर भी हैं। वह यूट्यूब पर अपने वीडियो निरंतर शेयर करती रहती हैं। वह हमेशा हंसती दिखाई देती हैं, मगर, दोनों फोटोज में गुमसुम दिख रही हैं। इसने उनके फैन्स को भी चौंका दिया है। लेकिन, इसमें भी बड़ी बात यह है कि युजवेंद्र चहल ने उनकी इस पोस्ट को लाइक भी किया है।

Ind Vs Zim: 189 पर ढेर हुई ज़िम्बाब्वे, चाहर-अक्षर और कृष्णा ने मचाया ग़दर

पाई-पाई को मोहताज हुए विनोद कांबली, कभी थे सचिन तेंदुलकर के 'पक्के दोस्त'

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -