YouTube यूजर्स भूलकर भी न करें ये गलती, वरना अकाउंट हो जाएगा ब्लॉक
YouTube यूजर्स भूलकर भी न करें ये गलती, वरना अकाउंट हो जाएगा ब्लॉक
Share:

कई बार YouTube Ads आपके पूरे व्यूइंग एक्सपीरियंस को बर्बाद कर देते हैं। शुरुआती दिनों में ये ऐड्स कुछ सेकेंड के होते थे तथा उन्हें Skip भी किया जा सकता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब किसी यूट्यूब वीडियोस पर आपको कई सारे ऐड्स देखने पड़ते हैं। कई बार तो इन ऐड्स की संख्या की 4 से 5 तक होती है। इतना ही नहीं इनमें से अधिकतर ऐड्स को आप Skip भी नहीं कर सकते हैं। ऐसे में कई लोग YouTube Ads Blocker का उपयोग करते हैं। अब यूट्यूब उपयोगकर्ताओं को ऐड्स ब्लॉकर इस्तेमाल करने से रोकने पर काम कर रहा है। 

क्या है मामला?
प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार, यूट्यूब एक नई थ्री-स्ट्राइक पॉलिसी पर काम कर रहा है। इस पॉलिसी के तहत कंपनी ऐसे उपयोगकर्ताओं के लिए YouTube Videos को ब्लॉक कर देगी, जो निरंतर 3 वीडियो को Ads Blocker ऑन करके देखेंगे। एक Reddit उपयोगकर्ता ने इसका स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किया था, जिसमें उसे थ्री स्ट्राइक पॉलिसी का पॉप-अप नजर आ रहा था। 

वही शख्स ने इसका स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किया है, जिसमें वॉर्निंग साफ-साफ देखी जा सकती है। इस पॉप-अप बॉक्स में तीन नंबर्ड बॉक्स नजर आ रहे हैं। Ads Blocker इस्तेमाल करने पर YouTube इसे डिटेक्ट करेगा। फिर यूट्यूब उपयोगकर्ताओं को इसकी जानकारी देगा तथा उन्हें वॉर्निंग भी देगा। यदि यूजर 3 वीडियो निरंतर देखेंगे, तो YouTube उन्हें ब्लॉक कर देगा। हालांकि, प्लेटफॉर्म ने ये स्पष्ट नहीं किया है कि यूजर कब तक प्लेटफॉर्म पर वीडियो नहीं देख पाएगा। इस ब्लॉकिंग से बचने के लिए YouTube लोगों को Ads Blocker रिमूव करने के लिए कह रहा है।

ट्रेंडिंग सर्च को हटाने के लिए आप भी अपना सकते है ये खास तरीकें

अपने परिणामों से ट्रेंडिंग सर्च को इस तरह कर सकते है आप भी डिलीट

इस कंपनी में मिल रहा नौकरी पाने का शानदार मौका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -