शादी से पहले दुल्हन ने एक-दो नहीं बल्कि पुरे 1000 पेड़ लगाए
शादी से पहले दुल्हन ने एक-दो नहीं बल्कि पुरे 1000 पेड़ लगाए
Share:

पटना: शादी से पहले दुल्हनें अपने ड्रीम को पूरा करने में जुट जाती है. अपनी नई जिंदगी को लेकर साजो-श्रृंगार और सपनों को देखने में व्यस्त हो जाती है, लेकिन बिहार के पूर्वी चंपारण जिले की मोतिहारी शहर की एक दुल्हन ने इन पारंपरिक तरीकों के अलावा एक नया तरीका अपनाया. तुरकौलिया के मझार गांव की किरण ने शादी से पहले पेड़ लगाने की ठानी, वो भी एक-दो नहीं बल्कि पुरे 1000 पेड़।

शादी के पूर्व होने वाले इस नेक काम में गांव के साथ-साथ आस-पास के गांव वाले भी जमा हुए. गुरुवार को किरम की शादी हुई और वो अपने मेहंदी लगे हाथों से पेड़ों के लिए गढ्ढे खोदती रही. इस काम में गांव की कई लड़कियां व महिलाओं ने भी किरण की मदद की. पटना स्थित राज्य स्वास्थ्य समिति में काम करने वाली किरण गांव के स्कूल परिसर समेत विभिन्न जगहों पर पौधरोपण किया।

किरण का मानना है कि सूखे पेड़ों व जंगलों को बचाना हम सबका कर्तव्य है। पर्यावरण सुरक्षित तभी हम सुरक्षित रहेंगे. बेटी की काम से खुश किरण के पिता जितेंद्र सिंह कहते हैं कि बेटी की इस पहल से न केवल लोगों को हरियाली का संदेश मिला है, बल्कि अन्य लोग भी इससे प्रेरित होंगे. गांव के स्कूल से प्राथमिक शिक्षा पूरी कर मोतिहारी के एक कॉलेज से किरण ने स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

इसके बाद किरण नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण की. किरण ने बताया कि 1000 पेड़ों में 450 शीशम के पेड़ है। इसके अलावा सागवान, जामुन, सेमल के भी पौधे लगाए गए। किरण ने बताया कि पौधों के लिए उसने पहले से ही वन विभाग से संपर्क किया था।

वन विभाग ने पिपराकोठी फार्म से पौधे मेरे गांव तक पहुंचाए. किरण ने वैशाली के राजापाकड़ निवासी कुमार रमेश के साथ सात फेरे लिए। रमेश एनआईटी, मिजोरम में प्रोफेसर हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -