दिसंबर 2022 तक तैयार हो जाएगा दुनिया का सबसे ऊँचा रेल पुल, जानिए इसकी खासियत
दिसंबर 2022 तक तैयार हो जाएगा दुनिया का सबसे ऊँचा रेल पुल, जानिए इसकी खासियत
Share:

श्रीनगर: विश्व का सबसे बड़ा रेल ब्रिज 2022 के आखिर तक बनकर तैयार हो जाएगा। यह ब्रिज जम्मू-कश्मीर के चिनाब नदी पर बन रहा है। इंडियन रेलवे ने खुद ट्वीट करते हुए इसके निर्माण कार्य के बारे में जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक, यदि सब कुछ ठीक रहा, तो विश्व का सबसे ऊंचा रेल पुल दिसंबर 2022 तक रेल यातायात के लिए शुरू हो सकता है। इस ब्रिज को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में कटरा-बनिहाल रेल खंड पर 27949 करोड़ रुपये के खर्च से चिनाब नदी पर बनाया जा रहा है। यह ब्रिज नदी के तल से 359 मीटर ऊंचा है। इस ब्रिज  को मुख्य मेहराब के साथ 1315 मीटर लंबा बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

हालांकि रेलवे द्वारा इस पुल के चालू होने की कोई निर्धारित तारीख नहीं बताई गई है, किन्तु यदि सूत्रों की माने तो यह पुल दिसंबर 2022 तक तैयार होने का अनुमान है। बता दें कि रेलवे ने इसी वर्ष अप्रैल में पुल पर इसका अंतिम आर्क क्लोजर पूरा किया था, इसे इंडियन रेलवे द्वारा एक चुनौती के तौर पर लिया गया है, क्योंकि इसका निर्माण स्थान बहुत मुश्किल पहाड़ी इलाके में है। यह पुल केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट, उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक का हिस्सा है। जब यह पुल बनकर तैयार हो जाएगा, तो भारतीय इंजीनियरिंग इतिहास में यह निर्माण कार्य एक मील का पत्थर साबित होगा।

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने हाल ही में ट्वीट करते हुए इस पुल के निर्माण कार्य के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि 'पूरी तरह से बन जाने के बाद, पुल नदी के तल से 359 मीटर ऊपर खड़ा होगा, जिससे यह विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे पुल बन जाएगा। यह इंडियन रेलवे का एक और इंजीनियरिंग चमत्कार होगा।'

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने बांग्लादेश के लिए 6.6 प्रतिशत की वृद्धि की योजना बनाई

जम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस आज परिसीमन आयोग से मुलाकात करेगी

अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस पर CM शिवराज ने दी बधाई

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -