चेतक का वंशज है यह घोड़ा, कीमत लगी 1 करोड़ 11 लाख
चेतक का वंशज है यह घोड़ा, कीमत लगी 1 करोड़ 11 लाख
Share:

पाली : आपने महाराणा प्रताप और उनके प्रिय घोड़े चेतक के बारे में तो सुना होगा। चेतक और महाराणा प्रताप के कई किस्से, इतिहास में मिलते है। इस तस्वीर में जो घोड़ा आपको दिखाई दे रहा है, वह चेतक का ही वंशज है, जिसे यहां के एक व्यक्ति ने 1 करोड ग्यारह लाख में खरीदा है।

इतनी बड़ी रकम में शायद किसी भी किस्म का घोड़ा बिका नहीं होगा, लेकिन चेतक के इस वंशज ने अपनी उपयोगिता एक बार फिर साबित कर दी है। मारवाड़ी नस्ल के इस घोड़े की उम्र अभी 11 वर्ष बताई गई है और इसे नारायण सिंह आकड़ावास ने भंवरसिंह राठौड़ से खरीदा है। भंवर सिंह और उनका परिवार चेतक के इस वंशज को प्रभात नाम से पुकारता है।

भंवर सिंह बताते है कि उन्होंने प्रभात को प्यार से पाला है। हालांकि वे यह नहीं बता सके कि उन्होंने प्रभात को क्यों बेचा। उन्होंने प्रभात के खान-पान के बारे में जो जानकारी दी है वह आश्चर्यजनक है। भंवर सिंह के अनुसार प्रभात को सुबह शाम भरपेट खाना दिया जाता है। सुबह हर दिन शैंपू से उसका स्नान होता है और खाने में अंकुरित चने, जौ के साथ ही दूध घी व शक्कर के साथ ही अन्य ताकतवर खाद्य सामग्री दी जाती है।

इसके अलावा उसकी देखरेख करने के लिये भी तीन कर्मचारियों की तैनाती हर दम बनी रहती है। हालांकि दोपहर में समय प्रभात को हरा चारा भी दिया जाता है। जिस व्यक्ति को भंवर सिंह ने अपने प्रभात को बेचा है, उनसे भी उन्होंने प्रभात की अच्छी तरह से देखभाल करने के लिये कहा है। बताया गया है कि प्रभात को खरीदने के लिये कई लोगों ने प्रयास किये थे, लेकिन सौदा नहीं जमा।

भारत ने तैनात किए टीपू सुल्तान, महाराणा प्रताप व औरंगजेब

अकबर रोड़ अब कहलाएगा महाराणा प्रताप रोड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -