यमुना तट पर फिर जीवंत हुई 5000 बरस पुरानी तान
यमुना तट पर फिर जीवंत हुई 5000 बरस पुरानी तान
Share:

नई दिल्ली : यमुना नदी के किनारे आर्ट आॅफ लिविंग द्वारा आयोजित होने वाले विश्व सांस्कृतिक समारोह का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। आयोजन में जहां भारतीय धर्म - दर्शन का परिचय देखने को मिला वहीं 155 देशों के प्रतिनिधियों ने अपनी संस्कृति का परिचय दिया। जहां वैदिक मंत्रोच्चारण से यमुना का पवित्र तट गूंज उठा वहीं भरत नाट्यम और बांसुरी की सुरीली तान से भगवान श्री कृष्ण की यादें ताजा़ हो गईं। इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आर्ट आॅफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर विशेषतौर पर उपस्थित रहे। 

भरतनाट्यम की प्रस्तुति को सभी ने सराहा। करीब 108 नृत्यांगनाओं ने भरतनाट्यम की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की औपचारिक शुरूआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद भारत समेत विभिन्न देशों से पहुंचे कलाकारों ने कल्चरल प्र्रोग्राम और डांस की प्रस्तुति दी। यही नहीं बुल्गारिया के ही कलाकारों ने परंपरागत हीरो नृत्य प्रस्तुत किया। इस नृत्य की प्रस्तुति पर हर कहीं तालियों की गड़गड़ाहट गूंजने लगी।

तो दूसरी ओर अफ्रीकन बीट्स में अफ्रीकन आर्टिस्ट ने 650 ड्रमर के साथ बाइब्रेंट अफ्रीका पर परफाॅर्म किया। जापान से पहुंचे कलाकारों ने अपना लोकप्रिय कल्चरल डांस अवा ओडोरी प्रस्तुत किया। लिथुआनिया के कलाकारों ने लिथुएनियन लोकनृत्य की प्रस्तुति भी दी। यही नहीं इस तरह के प्रदर्शन के ही साथ लोकप्रिय सांबा नृत्य, रशियन समूह का परंपरागत लोकनृत्य और थाई डांस ने समां बांध दिया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -