बेगूसराय में महिला ने दिया एक साथ चार बच्चों को जन्म
बेगूसराय में महिला ने दिया एक साथ चार बच्चों को जन्म
Share:

बेगूसराय: ऊपर वाला जब भी देता है छप्पड़ फाड़ कर देता है, यह कहावत इन दिनों बेगूसराय में लोगों के मुंह से सुनी जा रही है. इसके पीछे कारन एक महिला द्वारा एक साथ चार स्वास्थ्य बच्चों को जन्म देना है. महिला का पूर्व में एक बेटा भी है लेकिन वह दिव्यांग है. इसलिए महिला और उनके पति को आस थी की अगली बार स्वस्थ बच्चा हमारे घर में आए. उपरवाले ने भी उन्हें एक-दो नहीं चार बच्चे एक साथ दे दिए. मंगलवार को जिले के भगवानपुर पीएचसी में महिला ने चार बच्चों को एक साथ जन्म दिया|

मिली जानकारी के अनुसार रसलपुर निवासी संजय शर्मा की 30 वर्षीया पत्नी सविता देवी को पहले से एक बेटा है, अब उनके पांच बच्चे हो गए। जिन चार बच्चों का जन्म हुआ है उनमें तीन लड़के व एक लड़की शामिल है। सभी का जन्म सामान्य प्रसव से हुआ। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉकटरों की माने तो जच्चा व बच्चे सभी स्वस्थ हैं। एक महिला को एक ही साथ चार बच्चे होने की सूचना मिलते ही बच्चों को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में जुटने लगी। मौके पर पहुंचे ग्रामीण कुदरत के करिश्मे की चर्चा कर रहे थे। कई ग्रामीणों ने कहा कि ऊपर वाला जब देता है तो छप्पर फाड़कर देता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -