लोग हर चीज़ ब्रांडेड चाहते हैं। कपड़ो से लेकर जूतों तक सब कुछ ब्रांडेड चाहते हैं। ब्रांडेड इसलिए क्योंकि लोगों इनकी चीजों पर बहुत भरोसा होता है। लेकिन कभी कभी बड़े बड़े ब्रांड वाले भी गलती कर देते हैं। जैसे इस महिला को ब्रांडेड कोट खरीदना महंगा पड़ गया। बताते हैं इसके बारे में।
ये अजीब किस्सा हुआ है न्यूयॉर्क में रहने वाली Cailey Fiesel के साथ जो कि दुनिया के जाने माने ब्रांड के कपड़े पहनती हैं। उनके साथ ये हुआ कि जब कैली बाहर इस कोट को पहन कर गयी तो उसमे से लगातार एक गंध आ रही थी। जिसे वो समझ नही पा रही थी। लेकिन जब वो ऑफिस पहुंची तो उनके पास से एक मरे हुए जीव की बदबू आने लगी।
घर आकर जब कैली ने उस कोट को ध्यान से देखा तो उस कोट में एक सफ़ेद धागा नज़र आ रहा था। लेकिन वो धागा नही बल्कि चूहे का पैर था। ये बात जानकर हैरानी तो होगी। कैली इस मामले को कोर्ट लेकर गयी क्योंकि इस कोट की वजह से उन्हें शर्मिंदा होना पड़ा।