फ्रेंच फ्राइज खाने से हुई महिला को जेल
फ्रेंच फ्राइज खाने से हुई महिला को जेल
Share:

यह सुनकर तो कोई भी यकीन नहीं करेगा की किसी महिला को बस इसीलिए जेल हुई क्योंकि उसने फ्रेंच फ्राई खाया था। यह घटना अमेरिकी के वाशिंगटन डीसी की है, जहां एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। महिला पर पुलिसवालों की प्लेट से फ्रेंच फ्राई खाने का आरोप लगा था। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक वाशिंगटन डीसी के एक रेस्टोरेंट में पुलिस ऑफिसर खाना खाने पहुचें थे। उन्होंने खाने में फ्रेंच फ्राई का आर्डर दिया और उसे अपनी टेबल पर लाकर खाने लगे।

इसी दौरान दो अनजान महिलाएं वहां पहुंची और बातों-बातों में पुलिस ऑफिसर की प्लेट से फ्रेंच फ्राई खाने लगी। दो बार प्लेट से फ्रेंच फ्राई खाने के बाद पुलिस ऑफिसर ने महिला को रोका, लेकिन महिला फिर भी नहीं रुकी तो ऑफिसर ने उसे धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने तीसरी बार उसके प्लेट से फ्रेंच फ्राई उठाई तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

महिला जिद्दी थी, उसने पुलिसवाले की बातों को अनसुना कर दिया और तीसरी बार भी पुलिस ऑफिसर की प्लेट से फ्रेंच फ्राई खाने लगी। फ्रेंच फ्राई उठाते हुए महिला ने कहा कि मुझे गिरफ्तार कर लो। महिला की हरकत से बाज आकर पुलिस ने उसे चोरी के इल्जाम में गिरफ्तार कर लिया।

यह महिला करना चाहती है पुलिस पर्सन से शादी

MP पुलिस का लड़कियों के लिए अनोखा अभियान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -