चुनाव के बाद शुरू हुई ताजपोशी की तैयारी...!
चुनाव के बाद शुरू हुई ताजपोशी की तैयारी...!
Share:

नई दिल्ली : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद अब यहां पर सरकार गठन की कवायदें की जा रही हैं। ऐसे में पश्चिम बंगाल में मौजूदा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को तृणमूल कांग्रेस के विधायक दल ने अपना नेता चुन लिया है। इसके बाद उनके मुख्यमंत्री बनने की औपचारिकताओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। दरअसल शुक्रवार को ही तृणमूल कांग्रेस के विधायकों ने बैठक का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने ममता बनर्जी को विधायक दल का नेता भी चुन लिया। ममता बनर्जी ने सीधे गवर्नर से मिलने की भी तैयारी की।

दूसरी ओर असम में भाजपा और असम गण परिषद के गठबंधन वाली सरकार के गठन की तैयारियां की जा रही हैं। असम में सर्वानंद सोनोवाल को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। दूसरी ओर विधायक भी अपना नेता सर्वानंद सोनोवाल का चुनने के लिए तैयार हैं। यह भी तय हुआ है कि 22 मई को असमगण परिषद के साथ भारतीय जनता पार्टी की बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें 24 मई की शाम सर्वानंद सोनोवाल राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

जानकारी मिली है कि असम में सरकार गठन के दौरान भाजपा शासिन राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी शामिल होंगे। तमिलनाडु में भी जयललिता को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर बैठक की जा रही है। उन्हें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। उल्लेखनीय है कि वे लगातार 3 बार चुनाव जीती हैं।

इसके अलावा केरल में नए मुख्यमंत्री की औपचारिक घोषणा अभी नहीं हुई है लेकिन पार्टी ने अच्युतानंद की जगह विजयन को सीएम बनाने का फैसला लिया है. इस संबंध में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने अच्युतानंद को जानकारी भी दे दी है.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -