बिहार के डिप्टी सीएम बनेंगे उपेंद्र कुशवाहा ?
बिहार के डिप्टी सीएम बनेंगे उपेंद्र कुशवाहा ?
Share:

पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) संसदीय बोर्ड के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार के कैबिनेट में शामिल होने की इच्छा जताई है। कुशवाहा की मंशा सामने आने के बाद अब कयास लगने लगे हैं कि उन्हें बिहार का नया उपमुख्यमंत्री का पद दिया जा सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार 14 जनवरी को 'खरमास' के अशुभ महीने की समाप्ति के बाद कैबिनेट विस्तार कर सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, ये अटकलें मंगलवार (10 जनवरी) को उपेंद्र कुशवाहा द्वारा दिए गए उस बयान के बाद शुरू हुईं हैं, जिसमें उन्होंने सरकार में शामिल होने की इच्छा जताई थी। अपने बयान में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि, 'मैं जनता की सेवा करने के लिए सियासत में आया हूं। स्पष्ट तौर पर कोई पावर (सत्ता) में इसलिए रहना चाहता हूँ, ताकि मैं लोगों की सेवा कर सकूँ।'

बता दें कि, सियासी गलियारों में यह भी कयास लगने लगे हैं कि उपेंद्र कुशवाहा की निगाह बिहार सरकार में उपमुख्यमंत्री के पद पर है। उनके हालिया बयान से भी यह माना जा रहा है कि वे नीतीश सरकार में पोस्ट चाहते हैं। बता दें कि कुशवाहा मानव संसाधन विकास विभाग के पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके हैं। कुशवाहा गत वर्ष ही महागठबंधन में शामिल हुए थे। उन्होंने अपनी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) का जनता दल यूनाइटेड में विलय कर दिया था। 

जोशीमठ: उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया मुआवज़ा, अब पीड़ितों को मिलेंगे इतने रुपए

बुलंदशहर में दुखद हादसा, मिट्टी खोद रहे लोगों पर गिरा टीला, 1 महिला की मौत

कांग्रेस के दिग्गज नेता जयप्रकाश छाजेड का देहांत, 75 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -