क्या पाकिस्तान से लौटेगी अंजू? पति नसरुल्लाह ने बताया सच
क्या पाकिस्तान से लौटेगी अंजू? पति नसरुल्लाह ने बताया सच
Share:

भारत से पाकिस्तान (India To Pakistan) पहुंची अंजू (Anju) को वहां पूरे 5 महीने बीत चुके हैं। वो अभी तक भारत नहीं लौटी हैं। बीते माह नसरुल्लाह (Nasrullah) ने कहा था कि वीजा (Visa) का प्रोसेज जारी है। अंजू अक्टूबर महीने के आखिर तक भारत लौट जाएंगी। मगर अब नवंबर महीना भी समाप्त होने को आया है। फिर भी अंजू भारत नहीं लौटीं। नसरुल्लाह ने पाकिस्तानी यूट्यूबर मोहसिन से चर्चा में बताया कि वीजा का काम तकरीबन पूरा हो चुका है। नंवबर के आखिर तक अंजू भारत लौट जाएंगी।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नसरुल्लाह ने खबर दी है कि अंजू के वीजा की प्रक्रिया काम भी पूरी हो चुका है। वह नवंबर के आखिर तक भारत लौट सकती हैं। बताया जा रहा है कि अंजू को बच्चों की याद आ रही है। इधर, रिपोर्ट के अनुसार, नसरुल्लाह का कहना है कि वह स्वयं वाघा बॉर्डर तक उन्हें छोड़ने जाएंगे। नसरुल्लाह ने बताया कि अंजू भारत में अपने बच्चों से मिलेंगी। यूट्यूबर से चर्चा में उन्होंने बताया कि बच्चों को पाकिस्तान लाना अंजू की इच्छा होगी, यदि वह चाहती हैं तो ऐसा कर सकती हैं। उन्होंने बताया है कि अंजू बच्चों से मिलकर पाकिस्तान वापस आ जाएंगी। बताया जा रहा है कि अंजू इतने लंबे वक़्त के लिए पाकिस्तान नहीं गईं थीं।

वही जब अंजू पाकिस्तान पहुंचीं, तो कहा जाने लगा कि वह कुछ ही दिनों में भारत लौट आएंगी, मगर ऐसा नहीं हुआ। खबरें आईं कि वह जुलाई में भारत लौटने की तैयारी कर रही हैं, मगर तब भी ऐसा नहीं हुआ। नसरुल्लाह ने भी अक्टूबर में अंजू के भारत आने संभावनाएं व्यक्त की थीं। हालांकि, अब इस बात को 5 माहों का वक़्त गुजर चुका है। अब नसरुल्लाह ने बताया कि नवंबर के आखिर तक वह भारत पहुंच सकती हैं।

उत्तरकाशी टनल: 17 दिन बाद मौत के मुंह से बचा लिए गए 41 मजदूर, CM धामी कर रहे श्रम‍िकों से बातचीत

बीते 9 वर्षों में 20 गुना बढ़ा भारत का मोबाइल उत्पादन, भारतीयों के हाथ में 99.2% स्मार्टफोन स्वदेशी, कई देशों में 'निर्यात' कर रहे हम

मंत्रालय में हुई IPS अफसरों की DPC, स्पेशल DG के लिए 91 बैच के 5 नाम क्लियर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -