आखिर क्यों सलमान खान की जान लेना चाहता है लॉरेंस बिश्नोई? जानिए दुश्मनी का कारण
आखिर क्यों सलमान खान की जान लेना चाहता है लॉरेंस बिश्नोई? जानिए दुश्मनी का कारण
Share:

14 अप्रैल 2024 को मुंबई में जब सलमान खान के घर पर गोलीबारी हुई, तो सबसे पहले लॉरेंस बिश्नोई की दुश्मनी की सारी यादें ताजा हो गईं, जो बीते 6 वर्षों से चल रही है। सलमान के घर पर हुई गोलीबारी के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का ही हाथ बताया जा रहा है। वर्ष 2018 से सलमान खान के पीछे पड़ा लॉरेंस इससे पहले भी उनके ऊपर हमले का षड्यंत्र रच चुका है। आखिर क्यों लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान की जान का दुश्मन बना हुआ है? आइए आपको बताते हैं कि इसके पीछे की पूरी कहानी।

क्या है सलमान से लॉरेंस बिश्नोई की दुश्मनी का कारण?
सलमान खान के ऊपर 1998 में काले हिरणों के शिकार का आरोप लगा। इस मामले को लेकर बहुत हंगामा हुआ। सलमान पर आरोप था कि उन्होंने जोधपुर में फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के चलते शहर से सटे कांकाणी गांव के पास दो काले हिरणों को मारा है। राजस्थान में बिश्नोई समाज काले हिरण को अपने परिवार की भांति मानता है। उनके बीच काले हिरण की पूजा होती है। ऐसे में सलमान खान बिश्नोई समाज के निशाने पर आ गए। मामला अदालत तक भी पहुंचा। अप्रैल 2018 में सलमान खान को इस मामले में आरोपी मानते हुए 5 वर्षों की सजा सुनाई गई। हालांकि, उसी दिन सलमान 50 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत लेकर बाहर आ गए।

इसके पश्चात् से ही लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान की जान का दुश्मन बना हुआ है। वर्ष 2023 में लॉरेंस बिश्नोई ने जेल से ही एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में लॉरेंस ने धमकी दी कि यदि सलमान खान ने माफी नहीं मांगी, दो अंजाम बुरा होगा। वीडियो शेयर करने से पहले लॉरेंस दो बार सलमान खान की हत्या का षड्यंत्र रच चुका था। धमकियों को देखते हुए ही महाराष्ट्र सरकार ने सलमान खान को Y+ सिक्योरिटी दी हुई है। उनके घर के बाहर भी सुरक्षा बहुत सख्त रहती है। हालांकि, रविवार को उनके प्रशंसक इसलिए भी घबरा गए, क्योंकि गोलीबारी सलमान के घर की बालकनी की ओर की गई थी। ये वही बालकनी है, जहां खड़े होकर सलमान अपने प्रशंसकों से रूबरू होते हैं।

सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी, बाइक से आए दो आरोपियों ने की 4 राउंड फायरिंग

प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण का हुआ बुरा हाल, तस्वीर देख फैंस को हुई चिंता

फेमिनिज्म पर बोली नोरा फतेही- ‘इसने समाज को बर्बाद कर दिया…’

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -