क्या हुआ जब आधी रात को बजने लगा बैंक का सायरन
क्या हुआ जब आधी रात को बजने लगा बैंक का सायरन
Share:

समस्तीपुर: बिहार के खानपुर थाना क्षेत्र के चकबाखर चौक में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच है। रविवार  की देर रात वहां उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बैंक में अचानक सायरन बजने लगा। आस-पास रहने वाले लोगों की नींद खुल गई। बैंक की पहरेदारी में तैनात चौकीदार भी खौफ खा गया। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी।

घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पूरी फोर्स लेकर बैंक पहुंच गए और बैंक परिसर को चारों ओर से घेर लिया। छानबीन शुरु की गई, लेकिन कहीं भी कुछ पता नही चला। साय़रन कुछ देर के बाद खुद ही बंद हो गया। पुलिस व आम जन को आशंका थी कि बैंक में बदमाशों ने कब्जा कर लिया है।

जब बैंक की चारों ओर से तलाशी लेने पर कुछ भी हाथ नही आया और सायरन बंद हो गया तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली। इसके बावजूद सुरक्षा के मद्देनजर रात भर पुलिस बल बैंक के चारों ओर जमी रही।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -