जानिए, गर्भावस्था में क्या न खाये

गर्भावस्था के दौरान महिला को बेहतर खानपान के साथ ही अच्छी देखभाल की भी बहुत जरूरत होती है। यह वह समय होता है जब एक औरत के अंदर एक और जिंदगी पल रही होती है।इसलिये सन्तुलित आहार, और मिलावट रहित शुद्ध भोजन को अपने आहार में शामिल करना बेहद ज़रूरी है |आहार में जरा सी चूक के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। ऐसे में बहुत से ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिनसे इस समय के दौरान दूर ही रहना चाहिए। इसी सिलसिले में आज जानेंगे की गर्भावस्था में क्या न खाये|

गर्भावस्था में ये न खाये :- 

1 चाय कॉफी में मौजूद कैफीन एक उत्तेजक और मूत्रवर्धक है। इसके सेवन से ब्‍लड प्रेशर और हार्ट बीट दोनों बढ़ जाती हैं। इसलिए गर्भवती महिलाओं के लिए इसका इस्‍तेमाल न करने की समझाइश दी जाती हैं।

2 शराब और धूम्रपान से दूर रहे | गर्भावस्ता के दौरान किसी भी तरह के नशे या नशीले पदार्थ से दूर रहे, ये आपके साथ साथ आपके गर्भ में पल रही नन्ही ज़िन्दगी में लिये अत्यंत हानिकारक है |

3 जंक फ़ूड और बासी भोजन से परहेज़ करे |ताज़ा,शुद्ध और संतुलित आहार ही खाये |

4 न खाये कच्चा अंडा, कच्‍चे अंडे में हानिकारक जीव, ई-कोलाई और साल्‍मोनेला पाया जाता है। यह गर्भवती महिला की आंत्र संक्रमण का कारण बन सकता है। इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि गर्भावस्था के दौरान कच्चे अंडों का सेवन न किया जाए।

5 गर्भावस्ता के दौरान गर्म तासीर वाले फल कंद जैसे पपीता, गराडू आदि न खाये| 

रात को वर्कआउट करने से भी होता है फायदा

 

 

 

 



 

 

 

 

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -