क्या आप लेते है अपने ब्लड ग्रुप के अनुसार डाइट
क्या आप लेते है अपने ब्लड ग्रुप के अनुसार डाइट
Share:

अगर अाप अपने ब्लड ग्रुप के मुताबिक अपने भोजन का चुनाव करेंगे तो सारी उम्र रोगों से दूर रह सकते है। अाइए जानते ब्लड ग्रुप डाइट क्या है और इसके फायदे के बारे में...  लेकिन उससे पहले आप जान लीजिये सबसे महत्वपूर्ण एंटीजेन मार्कर क्या है

1.एंटीजेन मार्कर क्या है 
हर तरह के ब्लड में एक खास तरह का एंटीजेन मार्कर होता है। जो कुछ खास सामग्री को पचाने में मदद करता है। अगर व्यक्ति इनको पहचान कर ठीक ढंग से डाइट ले तो वह हेल्दी रहता है।
 
2.डाइटीशियंस की सलाह 
कुछ डाइटीशियंस का मानना हैं कि हर व्यक्ति का ब्लड एक खास तरह का होता है। इंसान जो भी खाता है उसको ब्लड ग्रुप के हिसाब से ही सूट करता है।
 
3.ब्लड ग्रुप डाइट क्यों लें 
एक शोध के अनुसार यह बात सामने अाई है कि सभी तरह के व्यंजनों में लेक्टिंस नामक प्रोटीन होते हैं जो हर तरह के भोजन में पाया जाता है जो अलग-अलग ब्लड ग्रुप के लोगों का खून भोजन वाले इन प्रोटीन के प्रति अलग तरह से रिएक्ट करता है। जिसका सीधा असर हमारी सेहत पर होता है।
 
4.कैसे पड़ता है प्रभाव 
लेक्टिंस चिपकने वाले प्रोटीन होते हैं। ऐसे लेक्टिंस जो ब्लड टाइप के साथ मेल नहीं खाते वह शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते है जिससे शरीर में जलन,सूजन हो सकती है। 
 
-ग्रुप ए 
ब्लड ग्रुप ए के लोगों के लिए हरी सब्जियां, अनाज, बींस अंकुरित भोजन, फल, ड्राई फ्रूट्स और ब्रेड, नूडल्स, चाइनीज फूड्स, डिनर रोल, बर्गर जैसे फूड्स का सेवन करना चाहिए अौर वजन घटाने चाहते है तो मीट, दूध से बने उत्पाद, गेहूं को अवॉइड करें।
 
-ग्रुप बी
ब्लड ग्रुप बी वाले लोग विभिन्न तरह का भोजन ले सकते हैं। इनमें अनेक प्रकार का  सब्जियां, अनाज शामिल हैं। ऐसा माना जाता है कि ब्लड ग्रुप बी के लोगों को हर तरह का भोजन सूट करता है। अगर दिन में मीट लिया है तो शाम में वेजीटेबल आदि खाएं और पैकेट बंद खाद्य पदार्थ, गोभी मक्का, मूंगफली, मसूर, तिल आदि को नजरअंदाज करें।
 
-ग्रुप एबी
इस ब्लड ग्रुप के लोगों को अधिक से अधिक प्रोटीन लेना चाहिए। इन ग्रुप को मांस-मछली, सब्जियां, कार्बोहाइड्रेट्स, दूध, दही व दूध से बने पदार्थ और अनाज सूट करते हैं। रेड मिट से परहेज करना ही बेहतर।
 
-ग्रुप ओ 
ब्लड ग्रुप ओ के लोगों को उच्च प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ और मांस अधिक लेना चाहिए, लेकिन दूध के उत्पाद को नजरअंदाज करना चाहिए।

हाइट कम है तो घबराये नहीं बढ़ाने के लिए अपनाये ये घ..

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -