इन देशो में है अजीबो गरीब कानून,जिनका कोई Logic नही है
इन देशो में है अजीबो गरीब कानून,जिनका कोई Logic नही है
Share:

हर देश में अपने अपने कानून होते हैं जिससे देश सभ्य बना रहता है। अलग अलग देश के अलग अलग कानून और नियम होते है। कुछ नियम ऐसे होते हैं जिन्हें बनाना ज़रूरी होता है जनता के हित के लिए। बहुत से ऐसे कायदे कानून होते हैं जिन्हें हम जानते हैं ,लेकिन आपके ये नही जानते होंगे जो हम आपको बताने वाले हैं। जी हाँ,कई देश में अजीबो गरीब कानून बनाये गए हैं जो कि कई सालो चले भी आ रहे हैं और उनके कोई लॉजिक भी नही हैं। यहाँ के कानून परंपरा की तरह चले आ रहे हैं जिन्हें बदलने की किसी ने कोशिश भी नही की है। आइये बताते हैं आपको उन कानूनों के बारे में।

* बल्ब बदलने का कानून- ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में आप खुद बल्ब नही बदल सकते आपको किसी पेशेवर इलेक्ट्रीशियन से ही बदलवाना पड़ेगा। ऐसा ना करने पर आपको सजा भी मिल सकती है।

* टॉयलेट फ्लश का कानून - स्विट्जरलैंड की बड़ी बड़ी इमारतों में रात के दस बजे बाद फ्लश चलाना मना है।

* सिंगापुर में है चुईंगम चबाने पर है पाबंदी - यहाँ आप चुईंगम नही चबा सकते।

* दांत से काटने का कानून- अमेरिका के लुजियाना में अगर आपने किसी को काटा तो आम हमला माना जायेगा ,लेकिन अगर नकली दांत से काटा तो इसे गुस्से में किया गया हमला माना जायेगा।

* अंडरवेयर सुखाने का नियम- अमेरिका के मिनीसोटा में आप एक ही रस्सी पर महिला और पुरुष के अंडर गारमेंट्स नही सूखा सकते।

* इंटरनेट चलाना है मना- बर्मा में ऐसी जगह है जहाँ आपके इन्टरनेट चलाने पर पाबंदी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -