देश में पड़ रही है प्रचंड गर्मी, लू ने किया जीना मुहाल
देश में पड़ रही है प्रचंड गर्मी, लू ने किया जीना मुहाल
Share:

नई दिल्ली : राजधानी में गर्मी और लू ने जीन मुहाल कर दिया है। मंगलवार को नौ साल के बाद अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। इस बीच दिल्ली वालों को लू के थपेड़े का सामना करना पड़ा। शाम के समय आसमान में बादल छाने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। 

लखनऊ : गैस चूल्हे के गोदाम में लगी आग, मासूम समेत पांच की मौत

पिछले कई सालों में ऐसा रहा मौसम 

जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल माह इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ। इससे पहले 2010 में अप्रैल माह में दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। 2014 में अप्रैल माह का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस, 2015 में अप्रैल माह का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस, 2016 में अप्रैल माह का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस, 2017 में अप्रैल माह का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस और 2018 में अप्रैल माह का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

चक्रवाती तूफान फैनी को ध्यान में रखते हुए केंद्र ने जारी किया एडवांस फंड

आगे ऐसा रहेगा मौसम 

इसी के साथ मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो 2016 के बाद से अप्रैल माह में दिल्ली के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। वहीं बुधवार को 42 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी आने की संभावना रहेगा। इसके साथ ही बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दिल्ली में आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना रहेगी।

आज पुरे विश्व में मनाया जा रहा है मजदूर दिवस, आइये जानते है इससे जुड़ी कुछ खास बातें

ट्रक की टक्कर के बाद बाइक सवार के सिर पर चढ़ा पहिया, मौत

1 जुलाई से शुरू होगी श्री अमरनाथ यात्रा, ऐसी होगी व्यवस्था

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -