अभी और ठिठुरेगी दिल्ली, इन राज्यों में भी पड़ेगी सर्दी की मार
अभी और ठिठुरेगी दिल्ली, इन राज्यों में भी पड़ेगी सर्दी की मार
Share:

नई दिल्ली: दो दिनों की राहत के बाद दिल्ली-NCR वासियों को आज से फिर कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ सकती है। आज दिन भर कोहरा बना रहने के आसार हैं। आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो कि शनिवार के मुकाबले एक डिग्री कम हुआ है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक जाने के आसार है। सुबह साढ़े 6 बजे सफदरजंग में विजिबिलिटी 800 मीटर रही।  

मौसम विभाग के अनुसार, आज पूरे दिन हल्का कोहरा बना रहेगा। कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 29 ट्रनें देरी से चल रही हैं। इसके साथ ही अगले 12 घंटों के दौरान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और यूपी में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। देश के अन्य राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में आज घना कोहरा छाए रहने की सम्भावना जताई जा रही है।

वहीं पूर्वी राजस्थान, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम सहित उत्तर पूर्वी राज्यों में भी घना कोहरा बना रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में ठंड और अधिक बढ़ने की सम्भावना है, ऐसे में लोगों को एहतियात बरतना चाहिए और इसके लिए उपाय करना चाहिए।

विरोध के बाद जामिया के स्टूडेंट के लिए आयी बड़ी खबर, शिक्षा व्यवस्था दोबारा होगी बहाल

प्राइवेट ट्रेनों से आएगा 26 हज़ार करोड़ का निवेश, इंडियन रेलवे ने तैयार किया रोडमैप

अमेरिका-ईरान तनाव से बाजार में टेंशन, रुपए में आई गिरावट, सोने में जबरदस्त उछाल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -