कई राज्यों में जारी बारिश ने लोगों को दिलाई भीषण गर्मी और लू से राहत
कई राज्यों में जारी बारिश ने लोगों को दिलाई भीषण गर्मी और लू से राहत
Share:

नई दिल्ली : राजधानी में दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत दी है। सोमवार देर रात की बारिश से मंगलवार का दिन सुकून  से बीता। सुहाने मौसम का लुत्फ उठाने के लिए लोग घरों से निकले और पिकनिक स्पॉट पर पहुंचे। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

स्कूटी सिखने निकली महिला की सड़क हादसे में मौत, पति गंभीर घायल

फिलहाल ऐसा है मौसम  

जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दो-तीन दिनों में भी हल्की बारिश होने व तेज हवाएं चलने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार आधी रात के बाद भी विभिन्न इलाकों में रुक-रुककर बारिश हुई, साथ ही तेज हवाएं भी चलीं। मंगलवार सुबह भी बारिश हुई। इस कारण  अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 35 डिग्री  सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 20.6 डिग्री दर्ज हुआ। 2013 के बाद 18 जून को अधिकतम तापमान इतना नहीं गिरा।

खुरई में देर रात जेसीबी और कार की भिड़ंत में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत

आगे ऐसा रहेगा मौसम 

इसी के साथ मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक 10.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश रिज इलाके में 26.8 मिमी हुई। विभाग का मानना है कि जून में सामान्य से 53 फीसदी कम बारिश  हुई है।  20 जून तक लगभग ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इसके बाद बादल रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है। 20 जून से 22 जून तक तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहने की संभावना है।

कानपुर की पांच फैक्ट्रियों में आग से करोड़ों की संपत्ति जलकर राख

यूपी सूचना विभाग की नई पहल अब संस्कृत भाषा में भी जारी होगा प्रेस नोट

अब हरियाणा में भी नजर आया वायु तूफान का असर जमकर चली हवा-आंधी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -