सैन बर्नाडिनो में हमले के आरोपी दंपत्ति के घर मिले हथियार
सैन बर्नाडिनो में हमले के आरोपी दंपत्ति के घर मिले हथियार
Share:

कैलिफोर्निया : अमेरिका के कैलिफोर्निया में सैन बर्नाडिनो में फायरिंग हुई थी। इस फायरिंग के बाद हमलावरों की खोज की गई। जांच कार्रवाई में यह बात सामने आई है कि हमला करने वाली दंपत्ति सैयद फारूक और तश्फीन मलिक के घर में हथियार रखे हुए थे। इस दौरान यह बात सामने आई है कि उनके घर पर 12 पाईप बम और 5 हजार गोलियां बरामद की गई हैं। इस दौरान यह बात सामने आई है कि सैन बर्नाडिनो के कम्युनिटी सेंटर में घटना हुई घना की जांच में यह कहा गया कि फायरिंग में उपयोग की गई गन लीगल तरह से खरीदी गई।

हालांकि अमेरिका द्वारा इसे आतंकी हमला नहीं माना गया। उल्लेखनीय है कि हमलावर पाकिस्तानी मूल के थे। खबर के अनुसार सैयद फारूक का यहूदी धर्म के कोवर्कर से विवाद हुआ था। इसके बाद उनका धर्म को लेकर विवाद हुआ। फारूक द्वारा इस्लाम को शांतिप्रिय धर्म कहा गया। कहा गया कि अमेरिकी इस्लाम को नहीं समझते हैं। इस हमले में हमलावर फरूक का कोवर्कर निकोलस थालसिनोस भी घायल हो गया। 

हमलावर के पड़ोसियों द्वारा उसके घर में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की जानकारी दी है। पड़ासियों द्वारा नस्ली भेदभाव का आरोप लगा दिया गया। दूसरी ओर फारूक फोन और सोश्यल मीडिया के माध्यम से विश्वभर की आतंकी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करता था। यह हमला प्रातः 11 बजे हुआ। दरअसल यह हमला विकलांग लोगों के कम्युनिटी सेंटर में पार्टी के दौरान हुआ। इसमें 14 लोग मारे गए जबकि 17 घायल हो गए। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -