भारत हिन्द महासागर को अपना आंगन न समझे,चीन
भारत हिन्द महासागर को अपना आंगन न समझे,चीन
Share:

चीन ने भारत को चेताते हुए कहा की सामरिक रूप से एक खास हिंद महासागर क्षेत्र में संतुलता लाने में वह भारत की अहम भूमिका को स्वीकार करता है, किन्तु इसे भारत का (बैकयार्ड) आँगन समझने की धारणा परेशानी का कारण बन सकती है. चीन के राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के सामरिक संस्थान के ऐसोसिएट प्रोफेसर और सीनियर कैप्टन झाओ यी ने यहां भारतीय पत्रकारों और चीन की यात्रा पर आए भारतीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल से बातचीत में बताया, एक खुले समुद्र और समुद्र के अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों के लिए आंगन (बैकयार्ड) शब्द का उपयोग करना बहुत अधिक उचित नहीं है.

हिंद महासागर में चीनी नौसेना की बढ़ती दखलंदाज़ी पर भारत की चिंताओं के विषय में किए गए एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, यदि भारत यह मानता है कि हिंद महासागर उसका आंगन है तो कैसे अमेरिका, रूस और आस्ट्रेलिया की नौसेनाएं हिंद महासागर में स्वतन्त्र आवागमन करती हैं. हिंद महासागर में चीनी नौसेना की बढ़ती उपस्थिति पीपुल्स लिबरेशन आर्मी द्वारा हाल ही में प्रकाशित एक श्वेतपत्र की पृष्ठभूमि में हुई है जिसमें अपने तटों से बहुत अधिक दूर खुले समुद्र में संरक्षण के लिए चीनी नौसेना की भूमिका को पहली बार रेखांकित किया गया है और इसमें नई सैन्य सामरिक नीति की रूपरेखा पेश की गई है.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -