हेलिकाॅप्टर डील में फंस सकते हैं मनमोहन, सोनिया गांधी
हेलिकाॅप्टर डील में फंस सकते हैं मनमोहन, सोनिया गांधी
Share:

नई दिल्ली : अगस्तावेस्टलैंड फिनमैकेनिका हेलिकाॅप्टर सौदे में कथिततौर पर दलाली के विवाद में सर्वोच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर सवाल उठाए गए। सर्वोच्च न्यायालय में अभिभाषक एमएल शर्मा ने याचिका दायर की और कहा कि इटली के न्यायालय में सामने आए नामों के विरूद्ध ऍफ़आईआर दर्ज करवाई जाए और इसके बाद इस मामले की जांच भी की जाए।

उल्लेखनीय है कि इटली के उच्च न्यायालय के आदेश में कांग्रेस पार्टी की प्रमुख सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह, अहमद पटेल सहित अन्य लोगों के नाम सामने आ चुके हैं। अब इस मामले में अगले सप्ताह सुनवाई किए जाने के आदेश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2010 में अगस्ता घोटाला वीवीआईपी हेलिकाॅप्टर घोटाले के तौर पर सामने आया। फिनमेकैनिका से 3600 करोड़ रूपए का सौदा भी किया गया। 12 हेलिकाॅप्टर्स का सौदा इस दौरान किया गया।

इसमें आरोप लगाए गए कि पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी को पैसे मिले थे। इसमें घूसखोरी के प्रमाण भी मिल गए थे। उल्लेखनीय है कि इस मामले से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -