कई दिग्गजों ने डाले ईवीएम में वोट
कई दिग्गजों ने डाले ईवीएम में वोट
Share:

गांधीनगर। गुजरात राज्य में विधानसभा चुनाव के तहत, आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। आज करीब 89 सीटों के लिए, वोटिंग की जा रही हैं यह वोटिंग 19 जिलों की विधानसभा सीट्स पर की जा रही है। वोटिंग के दौरान, जहां आम मतदाता अपने मत का उपयोग कर रहे हैं, वहीं जनप्रतिनिधि और विभिन्न पार्टियों के नेता भी मैदान में हैं। राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू वघानी, मंत्री बाबू बोखिरिया और कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाडिया विभिन्न सीटों पर अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

मतदाताओं ने इन प्रत्याशियों की किस्मत को आज, ईवीएम में बटन दबाकर लाॅक कर दिया है। इन दिग्गजों ने भी अपने - अपने विधानसभा क्षेत्र में मतदान किया। दूसरी ओर कांग्रेस सांसद अहमद पटेल ने कांग्रेस द्वारा 110 से अधिक सीटें जीतने की बात कही है।

राजकोट में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा वोटिंग करने पहुंचे। इस दौरान, सूरत में भी बड़े पैमाने पर मतदान हुआ। राजकोट में राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। मतदान से पहले, उन्होंने पूजन - अर्चन किया। भारतीय जनता पार्टी के नेता जीतू वघानी ने भावनगर में भाजपा की जीत को लेकर चर्चा की। उन्होंने मीडिया को बताया कि, यहां भाजपा सभी सीट्स जीतेंगी।

उल्लेखनीय है कि, यहां विधानसभा की 7 सीट्स हैं। पोरपंदर में अर्जुन मोढवाडिया मैदान में हैं। उन्होंने ने भी वोटिंग में भाग लिया। हालांकि, यहां पर ईवीएम खराब हो गई थी। ईवीएम खराब हो जाने के बाद, उसे सुधार लिया गया। उल्लेखनीय है कि, राज्य में दूसरे चरण का मतदान 14 दिसंबर को होगा जबकि मतगणना 18 दिसंबर को होगी।

पहले चरण में गुजरात की 89 सीटों पर आज डाले जाएंगे वोट

गुजरात चुनाव- ईवीएम खराब होने से रूक गया मतदान!

पहले दौर में 65% से अधिक मतदान के साथ ऐतिहासिक सफलता

यूपी चुनाव: आचार संहिता की उड़ाई गई धज्जियां

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -