वोट के बदले नोट : सामने आया मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का नाम
वोट के बदले नोट : सामने आया मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का नाम
Share:

नई दिल्ली : आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एम. चंद्रबाबू नायडू की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मामले में कहा गया है कि मुख्यमंत्री स्वयं वोट के बदले नोट के मामले में पकड़े गए हैं। मामले में तेलगूदेशम पार्टी के विधायक को चंद्रबाबू नायडू का समर्थन दिया गया था। मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के परिवार को जानकारी देते हुए कहा गया है कि बीते रविवार को टीडीपी विधायक रेवंत रेड्डी को तेलंगाना विधान परिषद के लिए चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किए जाने को लेकर एक विधायक पर रिश्वत देने का आरोप लगाया गया। मामले में ये विधायक रंगे हाथों पकड़े गए।

भ्रष्टाचार निषेध ब्यूरो द्वारा इस विधायक को 50000 रूपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। एंटी करप्शन ब्यूरो से मिली जानकारी के अनुसार आॅडियो - वीडियो टेप में रेवंत रेड्डी बार - बार अपने बाॅस को लेकर चर्चा कर रहा है। जिसमें विभिन्न स्थानों पर चंद्रबाबू नायडू का नाम लिया गया है। मुख्यमंत्री श्री नायडू को बाबू गारू के नाम से पुकारा गया है।

कहा गया है कि चंद्रबाबू नायडू की सिफारिश से ही इस काम के लिए उन्हें नियुक्त किया गया है। मामले में कहा गया है कि तेलंगाना के गृहमंत्री चंद्रबाबू नायूड को सीधेतौर पर शामिल हैं। आरोप लगाने वाले ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री श्री नायडू ने टीआरएस के अन्य विधायकों से भी संपर्क किया था। तेलंगाना के मंत्रियों ने श्री नायडू को अभियुक्त बनाने की मांग की है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव द्वारा कहा गया है कि तेलंगाना के मंत्रियों के फोन की टेपिंग भी गुप्तरूप से की जा रही है यह बिल्कुल गलत है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -