VIDEO: स्विमिंग का मजा लेने के लिए शख्स ने किया अनोखा जुगाड़
VIDEO: स्विमिंग का मजा लेने के लिए शख्स ने किया अनोखा जुगाड़
Share:

दुनियाभर में भारत के लोग जुगाड़ के लिए मशहूर हैं। आपको भारत में सबसे अधिक जुगाड़ू लोग मिलेंगे। यहाँ जुगाड़ के मामले में सब आगे हैं फिर वह लड़का हो या लड़की। वैसे अब इस समय भारत के एक जुगाड़ू का वीडियो वायरल हो रहा है जो आप यहाँ देख सकते हैं। इस वीडियो में शख्स की जुगाड़ू तकनीक देख लोग दीवाने हुए जा रहे हैं। वैसे हम यकीन है इस वीडियो को देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स स्विमिंग करने के लिए पूल के किनारे खड़ा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by hepgul5 (@hepgul5)

अब आप कहेंगे, कि इसमें कौन सी बड़ी बात है। तो बड़ी बात यह है कि उस शख्स की ड्रेस बड़ी अजीब है। आप उसकी ड्रेस को ध्यान से देखिएगा। ऐसा लग रहा है मानो उसने पॉलिथीन को नीचे पहन लिया है। अब इसे देखकर यह कहा जा सकता है कि शायद इस शख्स को तैरना नहीं आता ऐसे में डूबने से बचने के लिए उसने अपनी पेंट्स में हवा या पानी भर दिया है, ताकि वो आराम से स्विमिंग का मजा उठा सके। अब इस समय तेजी से इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर hepgul5 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब लोगों को यह वीडियो बड़ा मजेदार लग रहा है और सभी इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वैसे लोग इस वीडियो को देखकर अपनी प्रतिक्रिया देने में जरा भी पीछे नहीं हैं।

तेल चोरी घोटाले में शामिल पांच आरोपी हुए गिरफ्तार

Tokyo Olympics: इतिहास रचने से बस 3 कदम दूर भारतीय हॉकी टीम

सीएम अमरिंदर सिंह ने किया पीएम मोदी से करतारपुर कॉरिडोर खोलने का आग्रह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -