मणिपुर में फिर भड़क उठी हिंसा, 9 लोगों की मौत, 10 घायल
मणिपुर में फिर भड़क उठी हिंसा, 9 लोगों की मौत, 10 घायल
Share:

इम्फाल: पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में बीते कई दिनों से रुक-रूककर हिंसा हो रही है। लगभग डेढ़ महीने हो चुके हैं, मगर अब भी हालात संभल नहीं रहे। इस बीच मंगलवार (13 जून) की रात को इम्फाल पूर्व जिले में वापस हिंसा भड़क गई। इसमें 9 लोगों की जान चली गई और 10 घायल हो गए हैं। इन मौतों के साथ ही मणिपुर की हिंसा में मारे गए लोगों की तादाद बढ़कर 115 हो गई है। 

कूकी और मैतेई समुदाय के बीच 3 मई से छिड़ी हिंसा अब तक थमी नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार की रात को पूर्वी इम्फाल जिले के अंतर्गत आने वाले अगिजंग गांव में हिंसा भड़क गई। रिपोर्ट के अनुसार, बड़ी तादाद में सशस्त्र उपद्रवियों ने एक कूकी गांव में रात को 10 से 10:30 बजे के बीच हमला कर दिया था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो उपद्रवियों के साथ गोलीबारी भी हुई। जांच में पता चला है कि इसमें 9 लोगों की जान चली गई।

 बताया जा रहा है कि सभी मृतक मैतेई समुदाय के ही लोग हैं। हालांकि, इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकती। पूर्वी इम्फाल जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) के. शिवाकांत सिंह ने कहा है कि, 'गांव में रात को 10 बजे के लगभग गोलीबारी शुरू हो गई। इसमें 9 लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए। इन सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और एक की हालत गंभीर है।'

ब्रिटेन-फ्रांस को पीछे छोड़ 3.75 ट्रिलियन डॉलर की हुई भारतीय GDP, 2014 में 2 ट्रिलियन डॉलर पर थे हम

ED की गिरफ्तारी के बाद ही उठने लगा तमिलनाडु के मंत्री के सीने में दर्द और फिर

गुजरात से 280 किलोमीटर दूर Cyclone Biparjoy, IMD ने जारी किया अलर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -