निर्भया के दोषी ने किया फांसी लगाने का प्रयास
निर्भया के दोषी ने किया फांसी लगाने का प्रयास
Share:

नई दिल्ली: निर्भया मामले में दोषी पाये जाने वाले विनय शर्मा ने तिहाड़ जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जेल अधिकारियों के अनुसार विनय ने अपने गले में गमछा बांधकर खुदकशी करना चाही थी, लेकिन ऐन वक्त पर जेल प्रहरियों ने विनय को बचा लिया। गौरतलब है कि विनय को निर्भया रेप मामलें दोषी करार दिया गया था और उसे फांसी की सजा दी गई है।

 बीते दिनों से वह तिहाड़ जेल में बंद होकर अपनी फांसी की सजा का इंतजार कर रहा है। बताया गया है कि विनय को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है तथा घटना के पहले उसने दर्द निवारक गोलियों का भी बड़ी मात्रा में सेवन कर लिया था। आपको बता दें कि विनय पर पहले भी जेल में हमले हुये है वहीं मामले के एक आरोपी रामसिंह ने भी पहले जेल में ही आत्महत्या कर ली थी। 

बताया गया है कि विनय शर्मा द्वारा आत्महत्या के किये गये प्रयास को पहले तो जेल प्रशासन दबाना चाहता था, बावजूद इसके यह खबर जेल की दीवारों से बाहर आ गई। अस्पताल में चिकिसकों की टीम अब विनय का इलाज कर रहे है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -