विजयवर्गीय ने राहुल गांधी को कहा
विजयवर्गीय ने राहुल गांधी को कहा "मनहूस"
Share:

भोपाल: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने हाल ही में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को "मनहूस" कहा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आखिर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को "मनहूस" क्यों कहा। इसके पीछे 3 कारण हैं। इसे लेकर सवाल उठाए जा सकते हैं मगर जवाब भी सामने हैं। कांग्रेसी मित्र भले ही सार्वजनिक रूप से यह न कह सकें लेकिन वे अकेले में जरूर इसे स्वीकार करेंगे। राहुल के पास कांग्रेस का नेतृत्व जाने के बाद कांग्रेस चुनावों में पिछड़ी है। वर्ष 1977 में आपातकाल की स्थितियों में भी कांग्रेस की इतनी खराब हालत नहीं हुई थी।

देश की जनता सबकुछ जानती है। कांग्रेस के मनहूस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर घूस लेने के आरोप लगाए गए हैं। राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अपने फेसबुक पेज पर लिखते हैं कि देश में अप्रासंगिक हुई कांग्रेस के कोई इमेजमेकिंग नेता भी नहीं है। कांग्रेस की नीति भी कुछ नहीं है केवल विरोध पर विरोध करते चले जाते हैं। गांधी परिवार निचले स्तर की राजनीति कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि संसद में लगातार कांग्रेस के विरोध करने और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर विदेश मंत्री ललित मोदी की मदद करने के आरोप को लेकर शोर मचाने के साथ गतिरोध पैदा कर रही है। कांग्रेस द्वारा हाल के दिनों में संसद परिसर में धरना दिया जा रहा है और विरोध किया जा रहा है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस के  सांसदों के निलंबन  के साथ विपक्ष के अन्य सांसदों के निलंबन का भी विरोध कर रहे हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -