13 मिनट के वीडियों में केवल झूठ क्यों बोल रही है हिलेरी?
13 मिनट के वीडियों में केवल झूठ क्यों बोल रही है हिलेरी?
Share:

वॉशिंगटन : अमेरिका में राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी में सबसे आगे चल रही देश की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का एक वीडियो सामने आया है, जिससे उनकी छवि पर धब्बा लग सकता है। इस वीडियो में वो लगातार 13 मिनट तक केवल झूठ बोलती दिख रही है।

13 मिनट के इस वायरल हुए वीडियो में हिलेरी बार-बार कई मुद्दो पर अपना पक्ष बदल रही है। इस वीडियो को अब तक 70 लाख बार देखा जा चुका है। इस वीडियों में कभी वो एक ही विषय पर पक्ष में तो कभी विपक्ष में बोलती दिख रही है। इस दौरान समलैंगिक विवाह से लेकर वॉल स्ट्रीट और नाफ्टा समझौता व निजी मेल सर्वर तक का मुद्दा उठाया गया।

इन सभी मसलों पर वो अलग-अलग समय में अलग-अलग बोलती हुई दिख रही है। जिस यूट्यूब यूजर ने इस वीडियो को अपलोड किया है, उसने साफ कर दिया है कि यह वीडियो ट्रंप के पक्ष में नहीं बनाया गया है औऱ अगली बार रिपब्लिकन पार्टी के किसी सदस्य का भी वीडियो हो सकता है।

मसलन 2004 और 2010 में क्लिंटन समलैंगिक शादी से ज्यादा पारंपरिक विवाह का पक्ष लेती नज़र आ रही हैं। वहीं 2013 में वह इस मुद्दे का समर्थन कर रही हैं। ऐसा ही एक विवाद 2008 का है जब उन्होंने दावा किया था कि 1996 में बतौर फर्स्ट लेडी (राष्ट्रपति की पत्नी) जब वह बोस्निया के हवाई अड्डे पर उतरी थीं तो वह और उनकी बेटी बंदूकधारियों की गोलियों से बचते बचाते बाहर निकली थीं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -