VIDEO! सिवनी में जिस बुजुर्ग महिला की अफसरों ने ढकी थी झोपड़ी, CM शिवराज ने किया उसका घर बनाने का ऐलान

VIDEO! सिवनी में जिस बुजुर्ग महिला की अफसरों ने ढकी थी झोपड़ी, CM शिवराज ने किया उसका घर बनाने का ऐलान
Share:

सिवनी: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। प्राप्त खबर के मुताबिक, सिवनी जिले में सीएम शिवराज रोड शो के चलते लोगों से मुलाकात करते हुए गुजर रहे थे। तभी सड़क किनारे झोपड़ी में रह रही एक आदिवासी महिला फूलों की माला लिए उनका स्वागत करने के लिए खड़ी थीं।

सीएम शिवराज बूढ़ी महिला को देखकर भावुक हो गए। उन्होंने बूढ़ी महिला को गले से लगाकर कहा कि अम्मा का पक्का घर बनेगा। वहीं हाल ही में जिला प्रशासन पर इस बूढ़ी अम्मा का घर ढंकने के आरोप लगे थे। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी सियासी दल सभी विधानसभा क्षेत्रों के निरंतर दौरे कर रहे हैं। 19 जुलाई को सीएम शिवराज सिंह चौहान विकास पर्व के अंर्तगत सिवनी पहुंचे। इस बीच बेहद भावुक करने वाला वीडियो देखने को मिला‌। जब सीएम रोड शो के चलते जनदर्शन करते हुए एक बस्ती से गुजरे तो सड़क किनारे झोपड़ी में रह रही एक आदिवासी बूढ़ी महिला सोनवती कूड़ोपे फूलों की माला लिए बेटे समान मुख्यमंत्री शिवराज का स्वागत करने के लिए खड़ी थीं। शिवराज भी बूढ़ी महिला को देख भावुक हो गए तथा बुजुर्ग अम्मा को गले से लगा लिया। झोपड़ी को देखकर उन्होंने कहा- अम्मा का पक्का घर बनेगा और कलेक्टर को उन्हें पट्टा देने तथा फिर घर स्वीकृत करने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन से पहले रोड शो की तैयारियां की जा रही थीं। इस रोड शो वाली सड़क पर पक्के घरों के बीच आदिवासी महिला सोनवती का कच्चा घर बना हुआ था। इस घर को प्रशासन ने हरे कपड़े से ढंक दिया था। जिससे कि उस घर में किसी की नजर न जाए। इस के चलते महिला की बेटी ने मकान ढंकने से मना किया तो प्रशासनिक अफसरों ने कहा था कि रोड शो के पश्चात् इसे हटा देना। इसकी खबर लगते ही स्थानीय MLA दिनेश राय ने तत्काल कपड़ा हटाने के आदेश किए। फिर नगरपालिका के CMO ने भी स्वीकार किया कि कुछ अफसरों से यह गलती हो गई थी। फिर वृद्ध अम्मा के मकान से कपड़ा हटाया गया।

ED की बड़ी कार्रवाई, गिरफ्तार हुए संजय राउत के 2 करीबी

अतीक अहमद को लोकसभा में दी गई श्रद्धांजलि, स्पीकर ओम बिड़ला ने किया 11 पूर्व सांसदों के निधन का जिक्र

ADR की रिपोर्ट में देश के सबसे अमीर विधायक का खुलासा, 1400 करोड़ से अधिक की है 'घोषित' संपत्ति

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -