अशोक सिंघल के उत्तम स्वास्थ्य के लिए विहिप ने किया हवन
अशोक सिंघल के उत्तम स्वास्थ्य के लिए विहिप ने किया हवन
Share:

इलाहाबाद : विश्व हिंदू परिषद के संस्थापक सदस्यों में प्रमुख माने जाने वाले नेता अशोक सिंघल की तबियत इन दिनों नासाज़ है। एक माह से उन्हें सांस लेने में परेशानियों का अनुभव हो रहा है, जिसके चलते वे स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। दूसरी ओर उनके स्वास्थ्य की कामना के चलते विहीप कार्यकर्ताओं ने हवन और यज्ञ किया। यह हवन समिया माई मंदिर में हुआ। विहिप कार्यकर्ताओं ने सिंघल के उत्तम स्वास्थ्य की कामना भी की। 

तबियत खराब होने पर 20 अक्टूबर को अशोक सिंघल को मेदांता चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था। करीब दो दिन पहले ही उन्हें अवकाश मिला। सिंघल 1992 में हुए बाबरी विध्वंस और श्री रामजन्मभूमि विवाद में भी हिंदूवादी नेताओं में अग्रणी रहे। यही नहीं 1989 में अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास के बाद अशोक सिंघल द्वारा कहा गया कि यह मंदिर का नहीं हिंदू राष्ट्र का शिलान्यास है।

हालांकि अस्पताल के बुलेटिन द्वारा कहा गया है कि अशोक सिंघल की हालत अब अच्छी है। वे कहते रहे हैं कि श्री राम मंदिर का निर्माण केवल मंदिर का निर्माण नहीं है यह एक हिंदू राष्ट्र की आधारशिला रखने का कार्य है। चिकित्सकों का कहना है कि उनकी देखरेख बेहतर तरीके से हो रही है। गुड़गांव के मेदांता अस्पताल से सिंघल का एक फोटो विएचपी ने जारी किया है जिसमें प्रवीण तोगडि़या उनसे भेंट करते दिखाई दे रहे हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -