2016 के अंतिम दिनों में बना रहा सर्द मौसम का असर, ट्रेनें हुई लेट
2016 के अंतिम दिनों में बना रहा सर्द मौसम का असर, ट्रेनें हुई लेट
Share:

नई दिल्ली । देशभर में सर्द मौसम का व्यापक असर बना हुआ है। हालात ये है कि कई स्थानों पर सुबह के समय कोहरा छाया रहता है। ठंड का सबसे अधिक असर उत्तर भारत और पश्चिम भारत में देखने को मिल रहा है। हालात ये है कि घने कोहरे से हवाई और रेल यातायात प्रभावित हुआ। इतना ही नहीं जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर दर्जन भर से अधिक उड़ानों में देरी हुई है। इतना ही नहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश व बिहार में ट्रेनें अपने तय समय से देरी से चल रही हैं।

कोहरे के चलते ट्रेनों को धीमी गति से चलाया जा रहा है। इतना ही नहीं जयपुर और मुंबई की ओर जाने वाली फ्लाईट्स देरी से अपने गंतव्य तक पहुंच रही हैं। स्थिति यह है कि दिल्ली में कड़ाके की ठंड का अनुभव हो रहा है। सुबह का अधिकतम तापमान कम हो गया। इस दौरान तापमान करीब 18.5 डिग्री सेल्सियस पर था। उक्त तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम आंका गया। हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश व बिहार में ठंड का जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है।

इतना ही नहीं पटना स्थित मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर व हिमाचल प्रदेश से आने वाली शीतलहर के कारण बिहार में नववर्ष के तहत सर्द मौसम का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। 31 दिसंबर को बर्फबारी के कारण पर्यटक कश्मीर व हिमाचल जा रहे हैं लोगों को बर्फबारी और सर्द मौसम के बीच आने वाले वर्ष का स्वागत करने में बहुत ही आनंद का अनुभव हो रहा है।

मनाली में तो तापमान करीब 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इतना ही नहीं राजस्थान में सीकर बहुत सर्द स्थान रहा। हालात ये हैं कि गुजरात के अहमदाबाद में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इतना ही नहीं कोलकाता में 15.9 डिग्री रहा तो पुणे में 9.4 डिग्री तापमान रहा। मुंबई में भी तापमान 21.5 दर्ज किया गया।

दिल्ली मे छाया कोहरा 14 ट्रेन रद्द

हुई दिसंबर की शुरूआत, सर्द मौसम से जनजीवन हुआ प्रभावित

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -