सामूहिक बलात्कार के बाद महिला को जिन्दा जलाने की कोशिश, आरोपी बाप-बेटे गिरफ्तार
सामूहिक बलात्कार के बाद महिला को जिन्दा जलाने की कोशिश, आरोपी बाप-बेटे गिरफ्तार
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में फिर से सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। राज्य के सीतापुर में एक महिला के साध सामूहिक बलात्कार  और बाद में उसे जलाने का प्रयास किया गया है। सीतापुर के एसपी ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि, "पीड़ित महिला को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है। अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया गया है। दोनों आरोपी पिता-पुत्र है।"

उत्तर प्रदेश में आए दिन इस प्रकार की घटनाएं सामने आ रही है। बदायूं में पिछले महीने एक 30 वर्षीय महिला के साथ छह पुरुषों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। जिसमें सभी आरोपी 15 से 17 वर्ष की आयु के नाबालिग शामिल थे। आरोपियों ने इस हरकत को कैमरे में भी रिकॉर्ड किया था। आरोपियों पर तीन-तीन सौ रुपये लेकर ये वीडियो लोगों को बेचने का इल्जाम लगा था।

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं, इससे पहले हाथरस में एक दलित पीड़िता के साथ गत वर्ष चार युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया था। इसमें पीड़िता की मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठे थे। साथ ही इस मामले पर जमकर सियासत भी हुई थी और कई सियासी नेता हाथरस पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। 

म्यांमार का नागरिक मिजोरम में ड्रग्स के साथ हुआ गिरफ्तार

नमाज़ पढ़ रहे 62 वर्षीय बुजर्ग की गला काटकर हत्या, बचाने आए शख्स को भी आरोपी ने मारा चाकू

ऑटो में किया महिला का किडनैप, फिर बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -