ऑटो ड्राइवर साजिद ने बजरंग दल कार्यकर्ता पर किया जानलेवा हमला, मामूली बात पर शुरू हुआ था विवाद
ऑटो ड्राइवर साजिद ने बजरंग दल कार्यकर्ता पर किया जानलेवा हमला, मामूली बात पर शुरू हुआ था विवाद
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित का नाम निक्की मिश्रा बताया गया है। आरोपित साजिद राईन ऑटो चालक है। हमले में धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया है। गंभीर रूप से जख्मी निक्की मिश्रा को अस्पताल में एडमिट करवा दिया गया है। आरोपित साजिद को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। घटना 3 जुलाई 2022 (रविवार) की है।

अकबरपुर के DSP ने जानकारी दी है कि, 'थाना अकबरपुर क्षेत्र में 2 युवकों में झगडे के बाद एक के चोट आई है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर उचित धाराओं में मामला दर्ज कर मुख्य आरोपित को अरेस्ट कर लिया गया है। अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है।' मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़ित निक्की मिश्रा अकबरपुर देहात के नेहरू नगर के निवासी हैं। वे बजरंग दल के नगर संयोजक हैं। घटना के दिन निक्की मिश्रा बाइक पर अपने दोस्त के साथ उसकी बहन की शादी के लिए खरीदारी करने के लिए जा रहे थे। उनके आगे चल रहे ऑटो के गैस पॉइंट का ढक्कन खुला था। उन्होंने इस बारे में ऑटो ड्राइवर साजिद को बताया।

इसी बात को लेकर साजिद और निक्की में कहासुनी हो गई। बहस के दौरान ही साजिद ने ऑटो से धारदार हथियार निकाल कर निक्की पर वार कर दिया। इस हमले में निक्की जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। मौका देख साजिद ऑटो लेकर फरार हो गया। आरोपित साजिद को स्थानीय लोग मुनक्का नाम से भी बुलाते हैं। बजरंग दल कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर साजिद को अरेस्ट कर लिया गया है।

17 वर्षीय नाबालिग के प्यार में पागल हुई शिक्षिका, मिली दर्दनाक मौत

सिद्धू मूसे वाला मर्डर केस में आया नया मोड़, एक और कातिल हुआ गिरफ्तार

उमेश कोल्हे की तरह ही 3 और हत्या की थी साजिश.., 2 ने तो माफ़ी भी मांग ली

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -