घर में अवैध रूप से आतिशबाजी बनता था अकबाल, धमाका हुआ और ढह गया 2 मंजिला मकान
घर में अवैध रूप से आतिशबाजी बनता था अकबाल, धमाका हुआ और ढह गया 2 मंजिला मकान
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में ब्लास्ट होने से दो मंजिला मकान धराशाई हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम फ़ौरन मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यहां गैरकानूनी रूप से पटाखे बनाने का काम हो रहा था। जिसके कारण यह धमाका हुआ। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। 

वहीं, पुलिस को बताया गया कि गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से यह हादसा हुआ है। घर का मलबा हटाने के दौरान पुलिस को मौके से बारूद भी मिला। जिसे देखकर पुलिस संग रह गई तुंरत ही फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर जांच के लिए बुलाया गया। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, इस घर में आतिशबाजी के गोले बनाने का काम होता है। फिलहाल, हादसे की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि अकबाल अहमद नामक व्यक्ति अवैध रूप से पटाखे का व्यपार करता था। उसके पास कोई लाइसेंस नहीं था। वह गैर कानूनी तरीके से काफी समय से पटाखे का कारोबार कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कर्रावाई शुरू कर दी है। 

वहीं, इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक विनोद पांडे ने बताया है कि अकबाल के खिलाफ जामो थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

बिहार में मॉब लिंचिंग.., भीड़ ने एक शख्स को पीट-पीटकर मार डाला

आंध्र प्रदेश में साईबाबा की निर्मम हत्या, हैरान कर देगा ये मामला

दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग ने दिया दुष्कर्म को अंजाम, और फिर...

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -