इस खबर के बाद आपका डॉक्टरों पर से विश्वास उठ जाएगा
इस खबर के बाद आपका डॉक्टरों पर से विश्वास उठ जाएगा
Share:

डेट्रॉयट : डाक्टर को हम भगवान की संज्ञा देते है और अगर डॉक्टर ही मरीज के साथ धोखा करे तो फिर डाक्टरों पर कौन विश्वास करेगा.  मिशिगन (यूएस) के डेट्रॉयट में एक डॉक्टर ने मरीजों का विश्वास तोड़ते हुए कई मरीजों को ब्लड कैंसर का रोगी बताकर बेवजह ही उनकी कीमोथेरपी कर दी. डॉक्टर को अमेरिका की एक अदालत ने 45 साल जेल की सजा सुनाई है। डॉक्टर ने यह सब केवल हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम को हड़पने के लिए किया, जिससे उसकी गाढ़ी कमाई हो सके। मिशिगन (यूएस) के डेट्रॉयट में डॉक्टर फरीद फाटा ने तकरीबन 553 मरीजों को बिना वजह इंजेक्शन दिए। 

बीते साल सितंबर माह में 50 वर्षीय डॉक्टर ने स्वीकार किया था कि उसने मरीजों का गलत इलाज करते हुए उनसे झूठ कहा था कि उन्हें ब्लड कैंसर है। डॉक्टर फाटा के अनुसार, उन्होंने 13 मेडिकेयर फ्रॉड, 2 मनी लॉन्ड्रिंग व पेमेंट रिसीव करने के लिए साजिश रची। 45 साल जेल की सजा सुनाए जाने के बाद डॉक्टर फाटा भावुक हो गए और उन्होंने अपने गलत कामों के लिए लोगों से खेद प्रकट किया।

उन्होंने वहां मौजूद लोगों से कहा, 'मैंने डॉक्टर बनने के लिए जाने वाले शपथ और अपने मरीजों के भरोसे को तोड़ा है। मुझे नहीं पता कि इन जख्मों को कैसे भरा जा सकता है। समझ नहीं पा रहीं हूं कि कैसे अपने दुख और शर्म का इजहार करूं।' इस तरह डॉक्टर फाटा ने अपने इस कुकृत्य पर अफ़सोस जताया व लोगो से इसके लिए मांफी मांगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -