UPSC 2020: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का नोटिफिकेशन हुआ जारी, ऐसे करे आवेदन
UPSC 2020: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का नोटिफिकेशन हुआ जारी, ऐसे करे आवेदन
Share:

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC - Union Puclic Service Commission) ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 (Civil Services Exam 2020) की तैयारियां पूरी कर ली हैं।वही  बुधवार, 12 फरवरी 2020 को तय तारीख पर यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 के लिए आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है। वही  परीक्षा की तारीख तय है। इसके लिए कुछ समय पहले कैलेंडर भी जारी किया था। वही इस कैलेंडर में यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं की भी जानकारी दी गई थी। यहां हम आपको वो कैलेंडर भी दे रहे हैं।इसके साथ ही यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2020 के नोटिफिकेशन का लिंक भी दिया जा रहा है।

इसके अलावा कैलेंडर के अनुसार, यूपीएससी द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 के लिए अधिसूचना (UPSC Civil Service Prelims Exam Notification 2020) बुधवार, 12 फरवरी 2020 को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जा चुकी है। वही अधिसूचना का लिंक आपको इस खबर में भी आगे दिया जा रहा है। इसके जरिए आप आसानी से परीक्षा की पूरी जानकारी ले सकते हैं। वही यूपीएससी कैलेंडर 2020 के अनुसार, इस साल सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए उम्मीदवार 3 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। 

वहीं, परीक्षा का आयोजन 31 मई 2020 को किया जाएगा। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए फिर मुख्य परीक्षा 18 सितंबर 2020 को हो सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय राजस्व सेवा (IRS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) में जाने का मौका मिलता है। वही यह परीक्षा तीन चरणों में होती है। पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा, दूसरा चरण मुख्य परीक्षा और तीसरा व आखिरी चरण साक्षात्कार होता है।

आवेदन के लिए करें यहाँ क्लिक 

चिकित्सा सलाहकार के पदों पर निकली नौकरी, जानें क्या है आवेदन प्रक्रिया

करियर के साथ अपने व्यक्तित्व को निखारे, अपनाये यह टिप्स

परियोजना सहायक के पदों पर वैकेंसी, जानिए क्या है चयन प्रक्रिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -