महिलाऐं चौकी फूकेंगी तो क्या हम चुम्मा लेंगे
महिलाऐं चौकी फूकेंगी तो क्या हम चुम्मा लेंगे
Share:

लखनऊ : इन दिनों नेताओं द्वारा लगातार विवादित बयान दिए जा रहे हैं। नेताओं के ये विवादित बयान राजनीति का माहौल गर्मा रहे हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के पत्थरदेवा से सपा विधायक शाकिर अली ने इस तरह के बयानों को लेकर कहा कि यदि महिलाऐं चौकी फूकेंगी तो क्या हम चुम्मा लेंगें बीते दिनों जिले में पुलिस चौकी में आग लगा दिए जाने को लेकर उनसे सवाल किए गए। 

दरअसल तीन दिन पहले देवरिया में रामपुर दुबे गांव के युवक की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। पुलिस के रवैये से गांववाले आक्रोशित हो उठे और उन्होंने मंडुवाडीह पुलिस चौकी में आग लगा दी। पुलिस द्वारा महिलाओं से अभद्र व्यवहार किए जाने की बात सामने आई है।

पुलिस का आरोप है कि पुलिस निर्दोषों का उत्पीड़न कर रही है। इसे लेकर शाकिर से भी सवाल किए गए। दरअसल विधायक शाकिर अली को लेकर पहले भी विवाद हो चुके हैं। वर्ष 2012 में शाकिर ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। इस दौरान वे पहली बार देवरिया पहुंचे। शाकिर के लिए प्लेटफाॅर्म पर ही घोड़ा मंगवा लिया गया था। जिससे विवाद खड़ा हो गया था। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने भी उन्हें ताकीद दी थी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -