'बाढ़ पीड़ितों की पूरी मदद करेगी यूपी सरकार..', मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का ऐलान
'बाढ़ पीड़ितों की पूरी मदद करेगी यूपी सरकार..', मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का ऐलान
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले का हवाई सर्वे करने आए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेस वालों से कहा कि भाजपा सरकार बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने के लिए संकल्पित है। 32 वर्षों के बाद इस बार बाढ़ में भारी तबाही मची है। सरकार ने फैसला लिया है कि सभी को समुचित मुआवजा दिया जाएगा। देवीपाटन मंडल के चारों जिले बाढ़ प्रभावित हैं। सरकार का दायित्व है कि सभी तक समुचित सेवा मुहैया कराई जाए। 

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि दैवी आपदा से निपटने के लिए सम्पूर्ण रणनीति सरकार के पास तैयार है। नुकसान की भरपाई की जाएगी। स्वतंत्र देव सिंह दिन में पौने तीन बजे बाढ़ से क्षति का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद पुलिस लाइन में हेलीकाप्टर से उतरे। उन्होंने अधिकारियों की तारीफ की और कहा कि बाढ़ खण्ड के अधिकारियों ने उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है। उन्होंने जिलाधिकारी, CDO व अन्य अधिकारियों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने आपदा की घड़ी में हिम्मत का परिचय दिया है।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आपदा में सभी को साथ में मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि हवाई सर्वेक्षण में सामने आया है कि बहुत नुकसान हुआ है। सभी पीड़ितों को मदद दी जाएगी। पूर्व कार्यक्रम के मुताबिक, जल शक्ति मंत्री को पुलिस लाइन में हेलीकाप्टर से पहुंचकर सड़क मार्ग से चुंगीनाका तक जाना था। अधिकारियों के साथ बाढ़ बचाव व राहत कार्य की समीक्षा भी करनी थी, मगर समयाभाव के चलते जल शक्ति मंत्री हवाई सर्वेक्षण कर वापस लौट गए। 

'आज पहली बार लगा, सूरज बिना सवेरा हुआ..', पिता मुलायम के गम में अखिलेश का ट्वीट

दो पहिया वाहन चालकों पर सख्त दिखी ट्रैफिक पुलिस

'सड़कों का धंसना सरकारी दावों की पोल खोल रहा..', योगी सरकार पर मायावती का हमला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -