उत्तरप्रदेश में गैस रिसाव, मां-बेटे सहित 5 झुलसे
उत्तरप्रदेश में गैस रिसाव, मां-बेटे सहित 5 झुलसे
Share:

tyle="text-align: justify;">उत्तर प्रदेश/बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के खरौनी गांव में गैस रिसाव की घटना सामने आई है, गैस रिसाव से लगी आग में मां-बेटे सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है, पुलिस के अनुसार खरौनी निवासी उमेश सिंह की मां राजेश्वरी देवी खाना बना रही थी, तभी गैस का पाइप चूल्हा से निकल गया और आग लग गई, इससे राजेश्वरी (62) बुरी तरह झुलस गई। उनके बचाव में आये राजेश्वर सिंह (58), उमेश सिंह (25), संजय सिंह (35) व सिंधु सिंह (30) भी झुलस गए। सभी को आनन-फानन में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां राजेश्वरी की हालत गंभीर बनी हुई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -