आज ही के दिन हुआ था यूनेस्को का गठन, जानिए इतिहास
आज ही के दिन हुआ था यूनेस्को का गठन, जानिए इतिहास
Share:

इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 16 नवम्बर का इतिहास को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। 

16 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – 
1713 - बाला जी विश्वनाथ को साहू ने पेशवा नियुक्त किया.
1776 - ब्रिटिश सैनिकों ने अमेरिका की क्रांति के दौरान फोर्ट वाशिंगटन पर कब्जा किया.
1840 - न्यूजीलैंड आधिकारिक तौर पर ब्रिटिश उपनिवेश का हिस्सा बना.
1846- उर्दू के मशहूर शायर अकबर इलाहाबादी का जन्‍म.
1849 - रूस के प्रसिद्ध लेखक फ़्योदोर दोस्तोविस्की को फांसी की सज़ा. क्राइम एंड पनिशमेंट, द ईडियट और द ब्रदर्स करैमज़ोव जैसी ढेरों रचनाओं के रचयिता फ्योदोर पर एक भूमिगत संगठन का सदस्य होने का आरोप लगा और उन्हें मौत की सजा सुनाई गई.
1860 - भारतीय श्रमिकों का पहला जत्था दक्षिण अफ्रीका के नटाल पहुंचा.
1916 - रूस के ला सतान्या स्थित कारखाने में विस्फोट से 1000 लोगों की मौत.
1933 - अमेरिका और सोवियत संघ के बीच राजनयिक संबंध स्थापित.
1945 - विश्व भर की सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण करने वाले यूनेस्को का गठन.
1973 - स्काईलैब 4 को तीन अंतरिक्ष यात्रियों के साथ केप केनवरा से 84 दिन के अभियान पर अंतरिक्ष में भेजा गया.
1973- बैटमिंटन खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद का जन्‍म.
1988 - पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने चुनाव में जीत हासिल की और बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं.

'कांग्रेस आपकी आकांक्षाओं की नहीं, बल्कि कुछ परिवारों के लालच को पूरा करने वाली पार्टी है', झाबुआ में बोले PM मोदी

छठ पूजा के लिए तैयार हुए 900 से ज्यादा घाट, दिल्ली के मंत्री ने दी जानकारी

'चल ओए चचा, जेब में है होम मिनिस्ट्री', दिल्ली मेट्रो से वायरल हुआ नया VIDEO

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -